केजरीवाल मुंबई की हीरोईन नहीं जो जबरन गले लगाऐं
केजरीवाल मुंबई की हीरोईन नहीं जो जबरन गले लगाऐं
Share:

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने यह बयान उस संदर्भ में दिया है जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में एक ही मंच पर थे।

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मीडिया ने हमला कर कहा था कि उन्होंने चारा घोटाले के आरोपी लालू यादव को गले लगाया। मगर इस मामल में उन्होंने कहा था कि वे लालू के साथ नहीं हैं और अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उन्हें जबरन गले लगाया।

अब इस मामले में लालू यादव ने कहा कि उन्होंने कहा है कि केजरीवाल मुंबई की हिरोईन नहीं हैं जो उन्हें जबरदस्ती गले लगाया जाए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव उनके समधी कैप्टन अजय यादव के यहां वे एक समारोह में पहुंचे थे। रेवाड़ी आने पर उसे केजरीवाल को लेकर सवाल किया गया। हालांकि उन्होंने राजनीतिक चर्चा करने से इन्कार कर दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -