सीढ़ियों से गिरे लालू प्रसाद यादव, पारस अस्पताल में भर्ती
सीढ़ियों से गिरे लालू प्रसाद यादव, पारस अस्पताल में भर्ती
Share:

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सीढ़ियों पर से गिरने के बाद कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। बताया जा रहा है उनकी पीठ में भी चोट लगी है। जी दरअसल लालू के परिवार के एक करीबी सूत्र ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राजद सुप्रीमो इन दिनों अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं। जी दरअसल वह घर की सीढ़ियों पर से गिर गए और कई स्वास्थ्य जटिलताओं से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल ले जाया गया है।

इस मामले में लालू के करीबी सहयोगी ने कहा कि, 'जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर दिखा है। प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर एक क्रेप पट्टी लगा दी गई है और डॉक्टर ने दवाएं लिखकर उन्हें घर लौटने की अनुमति दे दी है। कंधे और पीठ में दर्द के अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं है।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो की तबीयत अक्सर खराब रहती है। जी दरअसल लालू यादव कई तरह की परेशानियों से ग्रसित हैं और जेल में रहने के दौरान भी उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

जी दरअसल उनको जेल में रहते हुए कई दफा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आप सभी को यह भी बता दें कि रांची में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा पिछले कुछ वर्षों में चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो को कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा किया गया था। जी हाँ और इस समय वह 10 सर्कुलर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री व पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

कोहली को सहवाग ने क्यों कहा 'छमिया' ? तेजी से वायरल हो रहा Video

अजय देवगन की बेटी संग लंच करते दिखीं जाह्नवी कपूर, रेड ड्रेस में दोनों ने ढाया कहर

Ind Vs Eng: बाल-बाल बचे ऋषभ पंत, तीसरा दिन की अंतिम गेंद पर ख़त्म हो जाती पारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -