बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा के देवर है कुणाल रॉय कपूर
बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा के देवर है कुणाल रॉय कपूर
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर एक्टर कुणाल रॉय कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। कुणाल रॉय कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। कुणाल रॉय कपूर का जन्म 13 जनवरी 1979 को मुंबई में हुआ था। कुणाल एक फ़िल्मी परिवार से संबंध रखते हैं, उनकी माँ शलोमी रॉय कपूर पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं हैं। उनके दो भाई हैं-सिद्धार्थ रॉय कपूर, आदित्य रॉय कपूर। उनके बड़े भाई सिद्धार्थ एक फिल्म मेकर हैं जबकि उनका भाई आदित्य एक फिल्म एक्टर है। उनकी भाभी विद्या बालन कपूर हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों की कामयाब एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 

वही कुणाल ने अपना अध्ययन जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल, मुंबई से किया था। उनके सभी भाई भी वहीं से पढ़े तथा वहां उनकी मां विद्यालय के नाटकों का डायरेक्शन भी करती थीं। वे सेंट जेवियर्स काॅलेज से स्नातक हुए। कुणाल की शादी श्योनती से हुई है। उनके दो बच्चे भी है। कुणाल ने अपने करियर का आरम्भ सोनी टेलीविजन शो जस्ट मोहब्बत से किया था। उनके हिंदी फिल्मीं करियर का आरम्भ वर्ष 2007 में फिल्म लायंस ऑफ़ पंजाब से हुआ था। इस मूवी में शबाना आजमी तथा इशिता शर्मा दिखाई दिए थे। तपश्चात, वह फिल्म पंगा न लो में भी दिखाई दिए थे।  

बता दे कि कुणाल एक बिर्टिश-इंडियन कॉमेडी सीरीज मुंबई कलिंग में छ एपिसोड में भी दिखाई दिए थे। तत्पश्चात, वर्ष 2011 में वह आमिर खान निर्मित फिल्म डेली-बेली में इमरान खान तथा वीर दास के साथ दिखाई दिए थे। वर्ष 2013 में वह फिल्म नौटंकी साला में आयुष्मान खुराना संग दिखाई दिए थे। आलोचकों के साथ-साथ फिल्म को ऑडियंस ने भी नकार दिया था। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम रही थी। तत्पश्चात, वह अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ये जवानी है दीवानी में एक कैमियो किरदार करते दिखाई दिए। इस मूवी में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, उनके छोटे भाई आदित्य रॉय कपूर, तथा कल्कि कोचलिन दिखाई दिए थे। 

हर किसी को अपनी खूबसूरती से दीवाना बना लेती थी श्रीदेवी

‘लव जिहाद’ पर बनी इस मूवी को सेंसर बोर्ड ने दी मंज़ूरी

श्रद्धा कपूर ने शुरू की अपनी आने वाली मूवी की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -