सिंहस्थ कुंभ - उज्जैन रोड टोल टैक्स को लेकर लिया गया निर्णय
सिंहस्थ कुंभ - उज्जैन रोड टोल टैक्स को लेकर लिया गया निर्णय
Share:

आने वाले इस वर्ष में उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले को लेकर शहर में बड़े जोरों-सोरों से तैयारियां जारी हैं। भक्त और श्रद्धालुओं के साथ ही साथ शासन भी बड़े पैमाने में अपना विशेष योगदान दे रही है बहुत सी बड़ी बड़ी व्यवस्था के साथ कलेक्टर पी. नरहरि और डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने निर्णय लिया की मेले के दौरान इंदौर-उज्जैन मार्ग पर दो माह तक टोल टैक्स नहीं लगेगा।

उन्होंने अफसरों को कहा कि मेले के दौरान प्रतिदिन 10 लाख लोग इंदौर से होकर उज्जैन जाएंगे। इसके लिए राजीव गांधी चौराहा, भौंरासला, एमआर-10 और नावदापंथ में अस्थायी बस स्टैंड बनाए जाएं। वहां पेयजल, शौचालय, अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई जाए। सड़क पर प्याऊ भी होना चाहिए। आने जाने वाले मार्ग पर यात्रिओं को असुविधा का सामना न करना पड़े वे आवागमन के साधनों का उचित लाभ लेते हुए अपने इस मंगल कार्य को बड़ी उत्सुकता के साथ पूर्ण कर सकें . 

साथ ही साथ यह बात भी कही की सांवेर में रैन बसेरा और बस स्टैंड जल्द तैयार हो जाएंगे। आईडीए अफसरों ने कहा कि फरवरी तक सुपर कॉरिडोर का आठ लेन ब्रिज तैयार हो जाएगा। 

मेले के दौरान सिटी बसों के संचालन पर भी चर्चा हुई। शासन इस महा पर्व को लेकर बड़ी उत्सुकता के साथ भक्तों को सुविधा के साधन जुटा रही है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -