एक विवाह ऐसा भी! बिना दूल्हे और बारात के शादी करने जा रही है ये लड़की
एक विवाह ऐसा भी! बिना दूल्हे और बारात के शादी करने जा रही है ये लड़की
Share:

अहमदाबाद: शादी को लेकर लड़कियों के कई ख्वाब होते हैं। उनकी कई इच्छाएं भी होती हैं। प्रत्येक लड़की की भांति 24 वर्षीय क्षमा बिंदु भी अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हैं। 11 जून को उनकी शादी है। उन्होंने इसके लिए लहंगा से लेकर पार्लर तथा आभूषण तक सब बुक किया है। किन्तु विशेष बात ये है कि उनके साथ शादी करने के लिए कोई दूल्हा नहीं होगा। जी हाँ, दरअसल, क्षमा किसी और से नहीं बल्कि स्वयं से शादी करने जा रही हैं। 

विशेष बात ये है कि क्षमा फेरे लेने तक सभी रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगी। यहां तक कि वे सिंदूर तक लगाएंगी। किन्तु शादी में न दूल्हा होगा तथा न ही बारात। गुजरात में संभवता इसे पहली सोलो शादी (एकल शादी) बताया जा रहा है। मीडिया से चर्चा में क्षमा ने बताया, वे कभी शादी नहीं करना चाहती थी। मगर दुल्हन बनना उनका ख्वाब था। इसलिए उन्होंने स्वयं से शादी करने का फैसला किया। तत्पश्चात, उन्होंने ऑनलाइन सर्च किया कि क्या किसी देश की महिला खुद से शादी की है। किन्तु उन्हें कोई नहीं मिला। क्षमा ने कहा कि वे देश में सोलो शादी करने वाली शायद पहली लड़की के रूप में उदाहरण स्थापित करेंगी। 

क्षमा प्राइवेट फर्म में नौकरी करती हैं। उन्होंने कहा, स्वयं से शादी करना स्वयं के लिए, बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह आत्म-स्वीकृति का काम है। लोग ऐसे किसी शख्स से शादी करते हैं, जिससे वे प्यार करते हैं। मैं स्वयं से प्यार करती हूं। इसलिए मैंने स्वयं से शादी करने का फैसला किया। 

'राष्ट्र सेवा के काम में PM मोदी का बनूंगा सिपाही', भाजपा का दामन थामने से पहले बोले हार्दिक पटेल

3000 साल बाद फिर से जन्म लेने जा रहा है ये विचित्र जीव

इंसानी मूत्र से बनती है ये अनोखी बियर, शौक से पीते हैं लोग...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -