नटखट बंसीवाले गोकुल के राजा, कृष्ण जन्मोत्सव की देशभर में धूम
नटखट बंसीवाले गोकुल के राजा, कृष्ण जन्मोत्सव की देशभर में धूम
Share:

नई दिल्ली : देशभर में आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी का पर्व देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में हर कहीं सुबह से ही हरे रामा, हरे कृष्णा , रामा - रामा हरे - हरे के बोल सुनाई दे रहे हैं। सुबह से ही देशभर के श्रीकृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हर कहीं श्रद्धालु कृष्ण के रंग में रंगे हैं। अपने कान्हा के जन्म की तैयारियां भी बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है। हर कहीं श्रीकृष्ण मंदिरों को आकर्षक अंदाज़ में सजाया गया है। इतना ही नहीं भगवान श्रीकृष्ण की पौशाक को भी आकर्षक अंदाज़ में तैयार किया गया है।

हर कहीं नटखट बंसीवाले गोकुल के राजा मेरी अखियां तरस गईं अब तो आजा की गूंज सुनाई दे रही है। दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में होते ही हर कहीं आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की के बोल सुनाई देंगे। तो विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ आयोजन होंगे। गोविंदाओं की टोली आकर्षक पिरामिड बनाती हुई मटकी फोड़ेगी और दही हांडी का मााखन व अपना पारितोषिक प्राप्त करेगी।

मुंबई और विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर इस तरह के आयोजन होंगे। इस तरह के आयोजनों को देखने के लिए दूर - दूर से श्रद्धालु उमड़ेंगे और आनंद लेंगे। शाम के समय कृष्ण मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। मथुरा में और वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष आयोजन हो रहे हैं। इस्काॅन देशभर में स्थित अपने मंदिरों में इस्काॅन सुबह से रात तक कई आयोजन करेगा। इतना ही नहीं यहां लाईव प्रसारण भी इस्काॅन की वेबसाईट पर होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -