जानिए मध्यप्रदेश को लेकर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
जानिए मध्यप्रदेश को लेकर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
Share:

भोपाल. कोई व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में रहता हो, उसे उस क्षेत्र की जानकारी होना जरूरी है. यदि वह अपने क्षेत्र की जानकारी नहीं रखेगा तो इससे सामने वाले पर गलत इम्प्रेशन जाएगा. तो आज से ही अपने क्षेत्र, अपने राज्य, अपने देश को लेकर जानकारी जुटा ले ताकि अच्छे सामान्य ज्ञान के कारण आप अपना प्रभाव छोड़ सके. इस फेहरिस्त में शुरुआत करते है मध्यप्रदेश राज्य से! आपके सामने पेश है मध्यप्रदेश राज्य को लेकर कुछ तथ्य जो आपको प्रतियोगिता परीक्षा में भी काम आएंगे-

राज्य का प्रथम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – भोपाल

‘झीलों का शहर’ उपनाम से जाना जाने वाला शहर – भोपाल

प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन जिसे सतपुड़ा की रानी कहा जाता है – पचमढ़ी

मध्य प्रदेश में सड़कों की कुल लंबाई – 73,311 किमी.

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन – इटारसी

मध्य प्रदेश में रेल सेवा विभाग का मुख्यालय – भोपाल

मध्य प्रदेश में कुल हवाई अड्डे – 5 (खजुराहो, ग्वालियर, भोपाल, इन्दौर एवं जबलपुर)

1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश में अलग होकर बनने वाला राज्य – छत्तीसगढ़

मध्य प्रदेश के प्रमुख लोकगीत – आल्हा, कलगी, तुर्रा, नागपन्थी, गायन, भरथरी इत्यादि

मध्य प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य – गणगौर, काटी, फेफारिया, आड़ा-खाड़ा नाच, डंडा नाच, मटकी नाच, रजवाड़ी, राई नृत्य, खैरा नृत्य, कानड़ा नृत्य इत्यादि

मध्य प्रदेश में सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली – बुन्देलखंडी

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां – नर्मदा, चम्बल, सोन, ताप्ती व बेतवा

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी – नर्मदा भारत की 5वीं सबसे बड़ी नदी – नर्मदा

राज्य की प्रमुख जनजातियां – गोण्ड भील, बैगा, कोरकू, भारिया, कोल, हल्बा, सहारिया, सउर, खैखार, पनिका, केवार इत्यादि

प्रदेश की प्रमुख फसलें – चावल, गेहूं, ज्वार, चना, सोयाबीन, गन्ना व कपास

राज्य की प्रमुख व्यापारिक फसल – सोयाबीन राज्य के प्रमुख टाइगर रिजर्व – कान्हा, पन्ना, बाधवगढ़ पेंच, सतपुड़ा

मध्य प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान – कान्हा किसली, माधव, बांधवगढ़, पन्ना, सतपुड़ा, वन विहार, सोन, नरसिंह गढ़ इत्यादि

मध्य प्रदेश का पहला राष्ट्रीय उद्यान – कान्हा किसली

ये भी पढ़े

एयर इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, डाक द्वारा शीघ्र करे आवेदन

क्या है 7 सितम्बर का इतिहास जानिए इसके बारे में

करियर को लेकर अभी भी कंफ्यूजन है तो यह जरुर पढ़े...

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -