क्या है 7 सितम्बर का इतिहास जानिए इसके बारे में
क्या है 7 सितम्बर का इतिहास जानिए इसके बारे में
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है और कहती है कि हमें भी अपने जीवन जीनें का ढंग सीखना चाहिए और जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना है, कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 7 सितम्बर से जुड़ा इतिहास के बारे में आज ही के दिन देश-विदेश में क्या क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत करायेगे.

1707- फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और प्रकृतिवादी जार्ज लुईस बूफ़ोन George Louis buffoan का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन का अधिकतर समय वैज्ञानिक शोध में व्यतीत किया और 24 खंडों पर आधारित प्राकृतिक इतिहास  नामक पुस्तक लिखी। इस पुस्तक में धरती, वनस्पतियों, जानवरों और पत्थरों के इतिहास के बारे में वैज्ञानिक सूचनाएं वर्णित हैं और बहुत ही सरल शैली में यह पुस्तक लिखी गयी है.

1813- अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 'अंकल सैम संबोधन का प्रयोग किया गया.
1822- ब्राज़ील ने पुर्तगाल के क़ब्ज़े से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है। पुर्तगाल ने 1494 ईसवी से ब्राज़ील पर क़बज़ा आरंभ किया।पुर्तग़ाल ने स्थानीय रेडइंडियन्स और अफ़्रीक़ा से लाखों अश्वेतों को ब्राज़ील में खेती में लगाया 19वीं शताब्दी के आरंभ में जब पुर्तगाल पर नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हुआ तो पुर्तगाली तानाशाह अपने परिवार के साथ ब्राज़ील भाग गये जो पुर्तगाल का उपनिवेश था.

1901- चीन में बॉक्सर विद्रोह समाप्त हुआ।

1923- इंटरपोल की वियना में स्थापना हुई।

1931- दूसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में शुरु हुआ।

1945- जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में रियोकियो द्वीप पर आत्मसमर्पण किया।

1988- पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।

1999- भारत ने पूर्वी तिमोर के जैसा ही जनमत संग्रह कश्मीर में भी कराये जाने संबंधी पाकिस्तान की मांग को ठुकराया। 

यह भी पढ़े-

इतिहास से जुड़े कुछ ख़ास प्रश्नोत्तर

जानिए इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

भारत का इतिहास

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -