फिर दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, जंतर-मंतर पर महापंचायत.., हिरासत में टिकैत
फिर दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, जंतर-मंतर पर महापंचायत.., हिरासत में टिकैत
Share:

नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत का आयोजन करने की घोषणा की है। महापंचायत में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों से किसानों का जत्था राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। किसानों की महापंचायत के मद्देनज़र दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  

किसानों की महापंचायत के मद्देनज़र सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं, नई दिल्ली की DCP ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महापंचायत के लिए इजाजत मांगी गई थी, मगर भीड़ अधिक होने के कारण हमने आयोजन की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने ये भी कहा कि नई दिल्ली के सभी इलाकों में धारा 144 लागू है। 

DCP के अनुसार, संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आयोजित महापंचायत को लेकर टिकरी बॉर्डर सहित सभी सीमावर्ती इलाकों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने महापंचायत में जा रहे भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत को हिरासत में ले लिया है। उन्हें दिल्ली के मधु विहार थाने में रखा गया है।  

खाटू श्याम सड़क मार्ग पर महिला श्रद्धालु को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बढ़ते तापमान से परेशान चीन, जारी किया गया रेड अलर्ट

जॉर्जिया वुशु इंटरनैशनल चैम्पियनशिप इन बहनों ने जीता मेडल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -