कृपाल सिंह की पार्थिव देह भारत लाने के हो रहे प्रयास
कृपाल सिंह की पार्थिव देह भारत लाने के हो रहे प्रयास
Share:

नई दिल्ली : 25 वर्षों से पाकिस्तान की जेल में बंद कृपाल सिंह की सदिग्ध मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। दरअसल कृपाल सिंह की मृत्यु के बाद उनका पार्थिव शरीर पाकिस्तान से भारत लाया जाएगा। इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कृपाल सिंह के परिजन को इस मामले में आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी पार्थिव देह को भारत लाया जाएगा। परिजन द्वारा उनके पार्थिव शरीर को सौंपने की मांग की जा रही है।

हालांकि भारत द्वारा पाकिस्तान की ओर कृपाल सिंह की पार्थिव देह को लेकर की गई मांग पर पाकिस्तान ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया है। इस बीच पाकिस्तान की जेल में बंद और वहीं पर संदिग्ध मृत्यु को पाने वाले सरबजीत सिंह की बहन ने इस मामले में कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी चिंताओं पर ध्यान देने की बात कही है।

कृपालसिंह को लेकर जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान की जेल में बंद कृपाल सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। वर्ष 1992 में वाघा सीमा पार करने के बाद उन्होंने पाकिस्तान में प्रवेश किया। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

दरअसल कृपाल सिंह पर पाकिस्तान में बम विस्फोट करने का आरोप लगाया गया था। उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उन्हें लाहौर उच्च न्यायालय ने इस आरोप से मुक्त कर दिया था। मगर इसके बाद भी उनके मृत्युदंड को बदला नहीं जा सका। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -