ISIS के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस का सहयोग देगा भारत
ISIS के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस का सहयोग देगा भारत
Share:

नई दिल्ली : इस्लामिक स्टेट आॅफ ईराक द्वारा फ्रांस पर किए गए हमले को लेकर भारत ने अपनी ओर से इन हमलों की निंदा की है। भारत के केंद्रीय गृहराज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत फ्रांस के आईएसआईएस विरोधी अभियान में उसके साथ है। भारत फ्रांस का सहयोग करेगा। यही नहीं यह लड़ाई केवल भारत की ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस के खिलाफ जंग का ऐलान विश्वसमुदाय द्वारा किया जा रहा है।

रिजिजू द्वारा यह भी कहा गया कि भारत स्पेशल इंफाॅर्मेशन्स और इंटेलिजेंस की सूचनाओं को फ्रांस को भी देता रहेगा। जिससे फ्रांस को आतंकवाद को रोकने में मदद मिले। उन्होंने कहा कि भारत फ्रांस को आतंक के खिलाफ जंग को लेकर सारी मदद करेगा। जिसके चलते आतंक को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का सामना पूरे विश्व को ही करना होगा। फ्रांस या फिर भारत की लड़ाई नहीं यह तो पूरे विश्व की आतंकवाद से लड़ाई है।

फ्रांस पर हमले के बाद आतंकियों के अमेरिका पर हमला किए जाने की चेतावनी देने की खबरें आ रही हैं। हम पर भी हमला हो सकता है ऐसे में भारत आतंक के विरूद्ध इस अभियान में विश्व समुदाय के साथ है। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी।

ऐसे में दुनिया आतंक के खिलाफ एकजुट है। यही नहीं फ्रांस ने सीरिया में आईएसआइ्रएस के ठिकानों को नष्ट कर दिया। इससे आईएसआईएस ने अमेरिका पर हमले की चेतावनी दे है। मगर विश्व के देशों का आतंक विरोधी अभियान जारी रहने की पूरी संभावना है। अमेरिका, रूस और फ्रांस द्वारा आईएसआईएस के ठिकानों को नष्ट किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -