फिल्म देशद्रोही-2 में आइटम नंबर करते नज़र आएँगे किंग कोहली ? KRK ने दिया ऑफर
फिल्म देशद्रोही-2 में आइटम नंबर करते नज़र आएँगे किंग कोहली ? KRK ने दिया ऑफर
Share:

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में बिजी हैं। कोहली कई विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। क्रिकेट के मैदान पर मोस्ट स्टाइलिश और आक्रामक दिखने वाले विराट कोहली क्या बॉलीवुड में भी हाथ आज़माएंगे ? वैसे तो विराट में हर वो बात है जो एक हीरो में होनी चाहिए। वो हैंडसम हैं,  गुड लुकिंग हैं, फिट हैं, डैशिंग है। विराट न केवल अच्छा गाते हैं, बल्कि  काफी  अच्छा डांस भी कर लेते हैं। हो सकता है कि क्रिकेट में अपना करियर बनाने के बाद वो बॉलीवुड में बल्लेबाज़ी शुरू करें।

 

दरअसल,  सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। इन सब खबरों के बीच बॉलीवुड फिल्म क्रिटिक और एक्टर KRK का एक ट्वीट सामने आया है। जिसमें वह विराट को अपनी फिल्म देशद्रोही 2 में रोल देने की बात कर रहे हैं। दरअसल, KRK अपने विवादित और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं। वह अक्सर अपने ट्वीट के जरिए किसी ना किसी पर निशाना साधते दिखाई देते हैं। KRK लगभग हर क्षेत्र के मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। अब हाल ही में उन्होंने विराट कोहली के डांस का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है।

 इस वीडियो को साझा करते हुए KRK ने लिखा है कि ‘मैं विराट कोहली के डांस से बेहद प्रभावित हूं। इसलिए मैं उन्हें अपनी फिल्म देशद्रोही 2 में एक आइटम नंबर की पेशकश करता हूं!’ इस ट्वीट के साथ KRK ने दो इमोजी भी लगाई है। इससे जाहिर है कि वह मजाक कर रहे हैं। अब KRK का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सऊदी तैयार करने जा रहा है IPL से बड़ी लीग! टेंशन में आई BCCI

लाल सूट पहन IPL देखने पहुंची प्रीति जिंटा, देसी लुक पर दिल हार बैठे फैंस

घायल हुआ IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -