Badminton Ranking : शीर्ष-5 में लौटे किदम्बी श्रीकांत
Badminton Ranking : शीर्ष-5 में लौटे किदम्बी श्रीकांत
Share:

विश्व बैडमिंटन महासंघ के जरिये बीते दिन यानि कि गुरुवार को पेश ताजा रैकिग में भारतीय बैडमिंटन खिलाडी किदम्बी श्रीकांत को पांचवा पायदान प्राप्त हुआ है। श्रीकांत लगातार तीसरे पायदान पर बरक़रार थे लेकिन अब वो खिसकर पांचवे पायदान पर आ गए। श्रीकांत कुछ वक्त से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले पारूपल्ली कश्यप ताजा रैंकिंग में दो स्थान खिसक कर 12वें स्थान पर आ गए हैं। 

एचएच प्रनॉय 17वें और डच ओपन जीतने वाले अजय जयराम भी 24वें नंबर पर आ गए हैं। शीर्ष महिला स्टार सायना नेहवाल और पीवी सिंधु ने अपनी रैंकिग सुरक्षित रखी हुई है। यह दोनों क्रमश: नंबर-2 और नंबर-13 पर कायम हैं। 

महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा भी दो स्थान की छलांग से साथ 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं। पुरुष जोड़ी मनु अत्री और सुमित रेड्डी भी एक स्थान चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -