उर्फी से लेकर प्रियंका तक... खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएँगे ये स्टार्स!
उर्फी से लेकर प्रियंका तक... खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएँगे ये स्टार्स!
Share:

जाने माने मशहूर फ़िल्मकार रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का प्रत्येक सीजन TRP में भारी धाक जमाता है। एक बार फिर से रोहित शेट्टी इस शो के 13 वें सीजन के साथ टेलीविज़न पर वापसी करने को तैयार हैं। हमेशा से ये शो अपने खतरनाक स्टंट और स्टार्स की बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण ख़बरों में रहते हैं। 

रोहित शेट्टी के इस शो में हर बार प्रशंसकों को पहले से अधिक खतरनाक स्टंट देखने को मिलते हैं। स्टार्स भी जान की बाजी लगाकर ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' (Khatron Ke Khiladi 13) की लिस्ट सामने आ गई है। दावा किया जा रहा है ये हस्तियां इस बार शो में सम्मिलित हो सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनने वालों में सबसे अधिक जिन स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं वो 'बिग बॉस 16' के पूर्व प्रतियोगी हैं। वहीं कुछ और सितारों के नाम की भी सुगबुगाहट है। ये नाम हैं- सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, आमिस रियाज, दिशा परमार, मुनव्वर फारुकी, सनाया ईरानी, प्रिंस नरुला, अंजलि अरोड़ा एवं नकुल मेहता। वही पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं इस शो के लिए एमसी स्टैन और सुंबुल को भी अप्रोच किया गया था। मगर दोनों ने इस शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया। खबर तो ये भी है इन दोनों को बड़ा अमाउंट ऑफर किया गया था बावजूद इसके ये दोनों स्टार्स इस शो में आने के लिए इंटरेस्टेड नहीं हैं।

फिर कपिल शर्मा संग नजर आएँगे सुनील ग्रोवर! कॉमेडियन ने दिया जवाब

अस्पताल में भर्ती हुई प्रेग्नेंट नेहा मार्दा, हुई ये दिक्कत

'लॉकअप 2' में नजर आएंगी बिग बॉस की ये मशहूर कंटेस्टेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -