गर्मियों में उठाए खरबूजा शेक का लुत्फ़, आसान है रेसिपी
गर्मियों में उठाए खरबूजा शेक का लुत्फ़, आसान है रेसिपी
Share:

गर्मियां शुरू होते ही लोग ठंडी चीजें खाना और पीना पसंद करते हैं जो तासीर ठंडी होने के साथ बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी सहायता करती हैं। वही आज हम आपके लिए समर ड्रिंक रेसिपी लेकर आए हैं। इस ड्रिंक को पीने से आपको न केवल स्वाद मिलेगा बल्कि सेहत से जुड़े कई लाभ भी होंगे। तो आइए आपको बताते हैं खरबूजा शेक की रेसिपी...  

खरबूजा शेक बनाने के लिए सामग्री:-
-आधा मीडियम साइज का खरबूजा
-मुट्टीभर पुदीना की पत्तियां
-2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
-ठंडा पानी
-जायफल पाउडर
-बर्फ के टुकड़े

खरबूजा शेक बनाने की विधि:-
खरबूजा शेक बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजा साफ करके उसे ऊपर से काट लें। खरबूजे का छेद इतना बड़ा होना चाहिए कि उसके बीज बाहर निकालने के लिए उसमें चम्मच सरलता से घुसाया जा सके। इसके बाद खरबूजे के बीज एवं फिर गूदा निकालकर अलग रख लें। अब गूदा, कंडेंस्ड मिल्क, बर्फ, पुदीना एवं जायफल पाउडर को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। आपका खरबूजा शेक बनकर तैयार है। इस तैयार शेक को छेद किए हुए खरबूजे के भीतर स्ट्रॉ के साथ डालकर लुत्फ़ उठाएं। 

एक बार जरूर ट्राई करें रसेदार कद्दू की स्वादिष्ट सब्जी, आसान है रेसिपी

घर पर तैयार करें स्वादिष्ट मैंगो लस्सी, आसान है रेसिपी

एक बार जरूर ट्राय करें कच्चे आम की चटपटी सब्जी, आ जाएगा मजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -