बिग बॉस के घर में आधी रात को अभिषेक संग नजर आई खानजादी, वीडियो देख चौंके फैंस
बिग बॉस के घर में आधी रात को अभिषेक संग नजर आई खानजादी, वीडियो देख चौंके फैंस
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में कई बार प्रतियोगी हद पार करने लगते हैं। इस कारण कई बार शो को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अब इस बीच खानजादी और अभिषेक कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख दोनों प्रतियोगियों को बहुत नेगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो बेडरूम का है जहां खानजादी और अभिषेक एक बेड में ही हैं।

दोनों एक ही बेड साझा कर रहे हैं तथा ब्लैंकेट से कवर किया है। लास्ट में आप देखेंगे कि अभिषेक अपना चेहरा भी बाहर निकालते हैं। इस वीडियो को बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले बिग बॉस 17 लाइव ने साझा किया है। इस वीडियो पर लोगों के बहुत कमेंट्स आ रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि इस शो में कुछ भी हो सकता है। तो कोई लिख रहा है कि कभी दोनों लड़ते हैं तो कभी साथ में बेड शेयर कर रहे हैं।

वही इससे पहले जब अभिषेक और खानजादी की लड़ाई हुई थी तब खानजादी ने अभिषेक कुमार पर फिजिकली असॉल्ट का इल्जाम लगाया था। खानजादी द्वारा लगाए गए आरोप से सभी बहुत हैरान थे। इसके बाद से अभिषेक और खानजादी के बीच बातचीत बंद हो गई थी, मगर हाल ही में अभिषेक ने खानजादी के साथ बात करके सब ठीक करने का प्रयास किया। हालांकि खानजादी, अभिषेक से बात नहीं करना चाहती हैं। वहीं हाल ही में एक टास्क के चलते भी अभिषेक, खानजादी को किस करते हैं जिस पर वह भड़क जाती हैं और उन्हें दूर रहने के लिए बोलती हैं। खानजादी उन्हें वॉर्निंग देती हैं कि दोबारा ऐसा मत करना कभी।

नेशनल टीवी पर सुशांत सिंह को लेकर अंकिता लोखंडे ने कह दी ऐसी बात! लोगों ने किया ट्रोल

'आप में से कोई भी धर्मा प्रोडक्शन पर काम नहीं कर पाएगा...', कंटेस्टेंट्स पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

ऐश्वर्या को लेकर खानजादी ने कह दी ऐसी बात कि भड़क गई रिंकू, बोली- 'बर्बाद कर दूंगी उसे...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -