कनाडा में खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ की बदसलूकी, एक्शन में पुलिस
कनाडा में खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ की बदसलूकी, एक्शन में पुलिस
Share:

ओटावा: कनाडा में महात्मा गांधी की एक मूर्ति के साथ खालिस्तान समर्थकों के द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। इसके साथ ही यहां भारत विरोधी और खालिस्तान के समर्थन में कई चित्र बनाए गए हैं। कनाडा के ओंटारियो के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास गुरुवार (23 मार्च) की सुबह-सुबह यह घटना हुई है। बता दें कि साल 2012 से गांधी बापू की 6 फुट ऊँची कांस्य की मूर्ति यहां स्थापित है। 

भारत सरकार ने यह मूर्ती उपहार में कनाडा को दी थी। मूर्ति के चारों ओर पेंट का स्प्रे कर दिया गया है। महात्मा गांधी की इस प्रतिमा में जो छड़ी है, उसमें उपद्रवियों ने खालिस्तान का ध्वज लगा दिया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय अधिकारी एक्शन में आए। महात्मा गांधी की प्रतिमा को साफ किया गया। पूरे परिसर में फैले पेंट को भी साफ किया गया। हैमिल्टन पुलिस ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा है कि उन्हें गुरुवार दोपहर इस संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले की जांच की जा रही है। 

बता दें कि, इससे पहले फरवरी में ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) में एक हिंदू मंदिर पर भी इसी प्रकार के पेंट किए गए थे। मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी और खालिस्तान के समर्थन में नारे लिए गए थे। आठ महीने के अंदर यह चौथी घटना है। 

फ्रेडी चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में हैजा का खतरा बढ़ा : WHO

जिससे मदद मांग रहा, उसी को बदनाम करने में जुटा पाकिस्तान ! IMF ने किया भंडाफोड़

श्रीलंका ने भारत से मंगाए 20 लाख अंडे, खाद्य संकट से जूझ रहा पड़ोसी मुल्क !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -