दिल्ली-NCR में बड़ा हमला कर सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, अलर्ट हुआ ख़ुफ़िया विभाग
दिल्ली-NCR में बड़ा हमला कर सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, अलर्ट हुआ ख़ुफ़िया विभाग
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में खतरनाक खालिस्तानी आतंकी संगठन का स्लीपर सेल सक्रीय पाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में खालिस्तान के समर्थन में लिखे पोस्टर मिलने के बाद यह जानकारी सामने आई है। पुलिस ने 12 जनवरी को दो लोगों को खालिस्तानी पोस्टर चिपकाने के आरोप में अरेस्ट भी किया है। इसके बाद से दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। 

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि खालिस्तानी स्लीपर सेल देश की राजधानी में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है। दिल्ली के विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार, प्रगति मैदान सहित कुछ अन्य इलाकों में खालिस्तान से सम्बंधित पोस्टर और भित्ति चित्र मिले हैं। जिसके बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह खालिस्तानी आतंकवादियों के किसी षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है। 

जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उन्होंने बताया है कि दिल्ली में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को फैलाने के लिए उन्हें फंड मिला था। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में आगे की छानबीन जारी है। खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने इस पोस्टरों को दीवारों से फ़ौरन हटा दिया और उन्हें पेंट कर दिया है। इस मामले में IPC की धारा 153-B और आपराधिक साजिश रचने की धारा 120-B के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

'BBC भारत छोड़ो..' दिल्ली में दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर, बैन करने की मांग

राहुल गांधी ने किया तिरंगे का अपमान ! जानिए क्या कहते हैं राष्ट्रीय ध्वज के नियम

इंदौर: कोर्ट के अंदर तक पहुंच गई PFI की महिला जासूस, वकील नूरजहां भी दे रही थी साथ, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -