देश को पहली बार मिलेगा न्यायपालिका में सिख नेतृत्व
देश को पहली बार मिलेगा न्यायपालिका में  सिख नेतृत्व
Share:

नईदिल्ली। न्यायमूर्ती जेएस खेहर भारत के मुख्य न्यायाधीश होंगे। दरअसल जेएस खेहर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई जाएगी। खेहर अपना कार्यकाल 4 जनवरी को संभालेंगे। गौरतलब है कि देश में पहली बार न्यायपालिका के प्रमुख के तौर पर एक सिख को अवसर मिल रहा है। दरअसल सुब्रत राॅय सहारा पर ईडी ने शिकंजा कसा था और उन पर निवेशकों के रूपए न लौटा पाने का दबाव था।

न्यायमूर्ति खेहर 29 नवंबर 2009 से 7 अगसत 2010 तक उत्तराखंड उच्च न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश थे। इतना ही नहीं वे 8 अगस्त 2010 में कनार्टक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे और वर्ष 2011 में सितंबर माह में उन्हें सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति खेहर ऐसे न्यायाधीशों की बेंच में शामिल रहे हैं जो कई महत्वपूर्ण निर्णय ले चुकी है।

उनके निर्णयों ने राजनीतिक दलों के प्रमुखों को प्रभावित किया है तो कई लोकप्रिय उद्योगपतियों को लेकर निष्पक्ष सुनवाई की गई है। इस तरह की सुनवाईयों से लोकहित का संरक्षण खेहर करते रहे हैं। दरअसल न्यायमूर्ति खेहर की बेंच द्वारा नेशनल हेराल्ड मसले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को राहत प्रदान नहीं की थी। न्यायालय ने अपने एक आदेश में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निचली अदालत में ट्रायल का सामना कर सकते हैं।

इतना ही नहीं न्यायालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को व्यक्तिगत पेशी से छूट दिए जाने से मना कर दिया। न्यायालय ने इस मामले में कहा था कि दरअसल इस तरह का विशेषाधिकार निचली अदालत को है वह चाहे तो अपको व्यक्तिगत तौर पर न्यायालय में पेश होने से छूट न भी दे। इतना ही नहीं लोकप्रिय उद्योगपति सुब्रत राॅय सहारा के मामले में भी न्यायमूर्ति खेहर ने ही सुनवाई की थी।

न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता संभालेंगे छत्तीसगढ़ कोर्ट की कमान

न्यायमूर्ति ठाकुर ने प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ली

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -