'जालीदार टोपी और लुंगी छाप गुंडों से भाजपा ने दिलाई निजात..', आखिर किस तरफ था केशव मौर्य का निशाना ?
'जालीदार टोपी और लुंगी छाप गुंडों से भाजपा ने दिलाई निजात..', आखिर किस तरफ था केशव मौर्य का निशाना ?
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रस्तवित विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार (3 दिसंबर 2021) को प्रयागराज में व्यापारी सम्मेलन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जालीदार टोपी पहने लुंगी छाप गुंडे व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूलते थे, किन्तु अब परिस्थितियाँ बदली हैं। सरकार बदलने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन सभी से जनता को निजात दिलाई है।

भाषण के दौरान मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2022 के चुनाव में भाजपा का सफाया करने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि देश में स्वच्छता अभियान तो भाजपा चला रही है। सपा तो सफाई के कार्य में कहीं है ही नहीं। इसीलिए जनता सपा समेत तमाम विपक्षियों को साफ करने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जितनी सीटें सपा ने 2017 में जीती थीं, इस दफा वो उस आँकड़े को भी नहीं छू सकेगी। मैं दावा कर रहा हूँ कि इस बार भी भाजपा 300 सीटों से ज्यादा जीतने जा रही है।

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि, '2017 से पहले जालीदार टोपी और लुंगी छाप गुंडे व्यापारियों को तंग करते थे। वो अब या तो जेल की हवा खा रहे हैं या फिर यूपी से बाहर हैं। भाजपा की सरकार में तमाम व्यापारी अब सुरक्षित हैं।' इसके साथ ही केशव मौर्य ने भाजपा और व्यापारी वर्ग को एक-दूसरे का पर्याय बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और व्यापारी एक-दूसरे से अलग नहीं हैं।

अब विधानसभाओं और सांसद में नहीं चलेगा 'वन्दे मातरम्' ?

गीता गोपीनाथ अगले साल की शुरुआत में आईएमएफ की पहली डिप्टी एमडी होंगी

इंटरनेशल मैग्जीन को अपनी शादी के फोटोज बेचेंगे कैटरीना-विक्की!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -