यात्राओं से बतायेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
यात्राओं से बतायेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
Share:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी कमर कसना शुरू कर दी है। राज्य में भाजपा अब न केवल सत्तासीन होने का ख्वाब देख रही है वहीं केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाने के लिये परिवर्तन यात्रा निकालने की रूपरेखा तय की गई है। भाजपा को उम्मीद है कि मोदी सरकार की उपलब्धियों और सफलता को वह यूपी के चुनाव में भूना लेगी। परिवर्तन यात्रा निकालने का मुख्य दूसरा उद्देश्य राज्य की अखिलेश यादव सरकार की असफलतायें भी जनता को बताने का है।

मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुये यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य ने दी। परिवर्तन यात्राओं के आयोजन को लेकर रविवार को ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। पत्रकारों को जानकारी देते हुये मौर्य ने बताया कि बीजेपी चार परिवर्तन यात्राएं निकालेगी और ये सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होगी। इसकी तैयारियां शुरू करने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों दिये गये है। मौर्य ने बताया कि अभी परिवर्तन यात्राओं के दिन तय नहीं किये गये है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जायेगी।

असफल हुई है अखिलेश सरकार-

मौर्य ने कहा है कि यदि राज्य का विकास चाहिये तो भाजपा को मौका देना होगा। उन्होंने अखिलेश यादव सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया और कहा कि यादव सरकार के राज में लोग दुःखी है और अब वे परिवर्तन चाहते है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी राज्य में युवा सम्मेलन के अलावा महिला सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -