60 साल का दिहाड़ी मजदूर बना मॉडल, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
60 साल का दिहाड़ी मजदूर बना मॉडल, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
Share:

कोझिकोड (Kozhikode) के मूल निवासी मम्मिक्का (Mammikka) का लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जी हाँ इन दिनों मम्मिक्का (Mammikka) का लुक बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। आप सभी को बता दें कि 60 साल के मम्मिक्का हाल ही के एक फोटोशूट का हिस्सा थे। बताया जा रहा है इस समय उनका ये सुपर ग्लैम लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आपको बता दें कि मम्मिक्का अपनी घिसी और पुरानी लुंगी और शर्ट में अपने इलाके में परिचित हैं, हालाँकि अब इनका ये मॉडल (Model) लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस फोटोशूट के चलते मम्मिक्का को लगातार एक से बढ़कर एक कमेंट्स भी आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by പാറക്കടവിൽ മമ്മി (@mammikka_007)

अब इस समय मम्मिक्का न सिर्फ अपने होमटाउन के बल्कि सोशल मीडिया के भी हीरो बन गए हैं। मिली जानकारी के तहत मम्मिक्का एक दिहाड़ी मजदूर है। जी हाँ और इन्होंने हाल ही में एक लोकल फर्म प्रमोशन के लिए फोटोशूट किया है। आप देख सकते हैं इस फोटोशूट के दौरान मम्मिक्का ने एक सूट पहना और हाथ में एक आईपैड के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं मम्मिक्का का ये लुक बेहद शानदार है और ये फोटोग्राफर शारिक वायलिल ही थे जिन्होंने इस दिहाड़ी मजदूर में मॉडलिंग की प्रतिभा को देखा।

आप देख सकते हैं उन्होंने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पेज पर मम्मिक्का की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जो अभिनेता विनायकन से काफी मिलती थी और सोशल मीडिया पर भी ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी। फिलहाल भी तस्वीर ने लोगों को दीवाना बना डाला है। मम्मिक्का का मेकओवर मेकअप आर्टिस्ट मजनस ने किया है और आशिक फुआद और शबीब वायलिल उनके मेकअप असिस्टेंट थे। आप देख सकते हैं मम्मिक्का का अब एक इंस्टाग्राम पेज है, जहां उनके सामान्य कपड़ों के साथ उनकी मेकओवर वाली तस्वीरें भी साझा की जाती हैं। वहीं इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता भी मिल रही है।

45 रुपए प्रति किलों में अपनी बसें बेच रहा है ये आदमी, कहानी सुनकर रो पड़ेंगे आप

यहाँ डोसा खाने के बदले मिल रहे हैं 71000 रुपये, बस इतनी छोटी है शर्त

जल्दी नही सूख रहे हैं कपड़े तो अपनाए ये तरीके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -