भारत के पहले ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म, बच्चे का लिंग बताने से किया इनकार
भारत के पहले ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म, बच्चे का लिंग बताने से किया इनकार
Share:

कोच्चि: केरल में एक ट्रांस कपल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। कहा जा रहा है कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है। हाल ही में कोझिकोड के रहने वाले ट्रांस कपल जिया तथा जहाद ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की फोटोज साझा की थीं। बुधवार (8 फरवरी) को बच्चे का जन्म एक सरकारी चिकित्सालय में हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, जिया पवल ने खबर दी कि बच्चे का जन्म सुबह साढ़े नौ बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सिजेरियन सेक्शन के माध्यम से हुआ। 

इसके साथ ही जिया ने बताया कि बच्चा एवं उनका पार्टनर जहाद दोनों स्वस्थ्य हैं। स्पष्ट कर दें कि डिलीवरी जहाद की हुई है। हालांकि, कपल ने नवजात शिशु की लैंगिक पहचान बताने से मना किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। वही हाल ही में जिया ने इंस्टाग्राम के माध्यम से ऐलान किया था कि जहाद आठ महीने से प्रेग्नेंट है। जिया ने एक इंस्टा पोस्ट में लिखा था, ''हम मां बनने के मेरे सपने और पिता बनने के उसके ख्वाब को साकार करने वाले हैं। 8 महीने का बच्चा अब (जहाद के) पेट में है। हमें जो पता चला है, उसके मुताबिक, यह भारत में पहली ट्रांस पुरुष की प्रेग्नेंसी है।''

वही जिया और जहाद बीते 3 सालों से साथ रह रहे हैं, यह जानकारी भी पोस्ट में दी गई थी। हालांकि, कपल मार्च में अपने बच्चे के दुनिया में आने की उम्मीद कर रहा था मगर एक महीने पहले ही उनकी मुराद पूरी हो गई। दरअसल, सर्जरी के माध्यम से कपल ने जेंडर बदलवाया था। जन्म से पुरुष जिया ने स्त्री बनने का निर्णय लिया था तथा जन्म से स्त्री जहाद ने पुरुष बनने की ठानी थी। जेंडर बदलने वाली सर्जरी हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाद को पुरुष बनाने की सर्जरी के चलते गर्भाशय एवं कुछ विशेष अंगों को नहीं निकाला गया था। इसी कारण जहाद ने गर्भधारण किया था तथा आखिरकार एक बच्चे को जन्म दिया। 

कोर्ट में पेश हुए भगवान 'लड्डू गोपाल', हैरान कर देने वाला है मामला

इस शहर में हुई गाय की गोदभराई, लोग भी हो गए हैरान

सालों पहले तीखी हुआ करती थी चॉकलेट, जानिए इसका इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -