सालों पहले तीखी हुआ करती थी चॉकलेट, जानिए इसका इतिहास
सालों पहले तीखी हुआ करती थी चॉकलेट, जानिए इसका इतिहास
Share:

फरवरी महीने को प्यार का महीना कहा जाता है तथा इस महीने में मनाया जाता है वेलेंटाइन डे। वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे होता है यानि 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाते हैं। चॉकलेट डे के दिन सभी कपल एक दुसरे को चॉकलेट देकर चॉकलेट डे सेलिब्रेट करते हैं। इसके अतिरिक्त दोस्त भी एक दूसरे को चॉकलेट देकर उन्हें विश करते हैं। आपको बता दें, चॉकलेट का इतिहास 4 हजार वर्ष पुराना है। आई आज इस अवसर पर आपको बताते है चॉकलेट का इतिहास...

बता दें कि चॉकलेट बनाने के लिए कोको पेड़ का इस्तेमाल किया जाता है। कोको पेड़ अमेरिका में पाया जाता है। मगर अब 70 फीसदी कोको की उपज अफ्रीका में ही होती है। चॉकलेट का आरम्भ मैक्सिको और मध्य अमेरिका के लोगों ने किया था। इसके अतिरिक्त वर्ष  1528 में जब स्पेन ने मैक्सिको को अपने कब्जे में लिया और जब राजा वापस स्पेन पहुंचे, वह अपने साथ कोको के बीच और चॉकलेट बनाना का समान साथ लिया हुआ था। इसी के बाद कुछ वक़्त में ही लोगों को चॉकलेट काफी पसंद आईं तत्पश्चात, चॉकलेट बहुत मशहूर हो गई।

वही आप जानते ही हैं चॉकलेट का स्वाद मीठा नहीं होता है बल्कि चॉकलेट कोको पाउडर का बना हुआ होता है जो कि स्वाद में तीखा होता है। इसके तीखे होने के पीछे कारण था कि अमेरिकन लोग इसे बनाने के लिए कोको के बीजो को पीसकर उसमे कुछ मसाले व मिर्च मिलाते थे जिस कारण इसका स्वाद तीखा हो जाता था। तत्पश्चात, कोको पाउडर में मीठा किया गया जिसके बाद चॉकलेट का स्वाद लोगों को पोसंद आने लगा। यानि पहले चॉकलेट का स्वाद मीठा नहीं बल्कि तीखा हुआ करता था। 

बेटे ने पिता को मुखाग्नि देने से किया इंकार...फिर की ऐसी मांग

वामपंथी उग्रवाद पर आया अमित शाह का बयान, कहा- "जीरो टॉलरेंस से मिली सफलता..."

लीक हुआ MP स्‍टाफ नर्स भर्ती का पेपर, रद्द हुई परीक्षा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -