भाजपा पर हमला करते हुए खुद को 'भगवान' कह गए केजरीवाल ?
भाजपा पर हमला करते हुए खुद को 'भगवान' कह गए केजरीवाल ?
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज यानी रविवार (18 सितंबर) को राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केजरीवाल ने पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने आप नेताओं के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी, दिल्ली में कथित ऑपरेशन लोटस से लेकर और फ्रीबीज के मामलों पर भाजपा पर हमला बोला।

अपने संबोधन के शुरुआत में सीएम केजरीवाल ने कहा कि, 'देश का संविधान कई महीनों तक काम करने के बाद तैयार हुआ और 26 नवंबर को 1949 को देश का संविधान लागू हुआ। अगले 60 वर्षों में तमाम सियासी दलों और नेताओं ने संविधान के चीथड़े उड़ा दिए। उसकी बेइज्जती करने की नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में भगवान को बीच में आना पड़ा।' केजरीवाल ने कहा कि, '63 वर्षों के बाद 26 नवंबर 2012 को देश के संविधान को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) का गठन हुआ।' ऐसे में लोग यह भी कह रहे है कि क्या केजरीवाल अब खुद को भगवान बता रहे हैं ? 

दिल्ली सीएम ने कहा कि 20 राज्यों में आज AAP के 1446 जनप्रतिनिधि हैं। इसमें MP, MLA, जिला पंचायत सदस्य सब हैं। 20 राज्यों में भगवान ने आप के बीज बो दिए हैं, आगे ये पेड़ बनेंगे। दिल्ली और पंजाब में AAP का बीज पेड़ बन चुका है और लोगों को खुशी दे रहा है। अब गुजरात में भी AAP का बीज पेड़ होने जा रहा है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -