करवाचौथ पर रचाना चाहती हैं डार्क मेहंदी तो जरूर अपनाये यह 6 टिप्स
करवाचौथ पर रचाना चाहती हैं डार्क मेहंदी तो जरूर अपनाये यह 6 टिप्स
Share:

हर साल मनाया जाने वाला करवाचौथ का त्यौहार इस साल भी मनाया जाने वाला है। इस साल यह पर्व 24 अक्टूबर यानी रविवार के दिन मनाया जाने वाला है। ऐसे में आप जानते ही होंगे कि इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं, सजती-संवरती हैं और अपने हाथों और पैरों में मेहँदी लगाती हैं। हालाँकि कई बार मेहँदी का रंग अच्छा नहीं होता है और इसके चलते महिलाओं का दिन और दिमाग दोनों ही खराब हो जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके जरिये आप मेहंदी डार्क रचा सकती हैं और अपने व्रत और अपने दिन दोनों को अच्छा बना सकती हैं। 

1. हाथों में मेहंदी लगाने से पहले उसे अच्छी तरह से जरूर धो लें क्योंकि ऐसा करने से हाथों में लगे सभी डस्ट पार्टिकल्स निकल जाएंगे। जी दरअसल हाथ साफ रहने पर मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ेगा।


2. कई बार महिलाएं मेहंदी लगाने के 2 से 3 घंटे बाद ही हाथों को धो लेती हैं और इसी के चलते मेहंदी डार्क नहीं हो पाती है। ऐसे में कोशिश करें कि मेहंदी लगवाने के कम से कम 5 से 6 घंटे बाद ही हाथों को धोए।


3. जब मेहंदी सूख जाए तो इसके ऊपर नींबू, चीनी और पानी का घोल जरूर लगाएं। इस घोल को बनाने के लिए 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच पानी मिलाकर कॉटन से लगाए।


4. हाथों में मेहंदी लगवाने के बाद इसे लौंग का सेक दें। ऐसा करने के लिए रोटी बनाने वाले तवे पर 3 से 4 लौंग डाले और उससे निकलने वाले धुएं से हाथों को सेकें। ऐसा करने से मेहँदी डार्क होगी।


5. मेहंदी सूखने के बाद हाथों को पानी से ना धोएं, बल्कि दोनों हाथों को आपस में रगड़ें और सारी मेहंदी निकाल दें। और उसके बाद 12 घंटे तक हाथों में साबुन ना लगने दें।


6. मेहंदी हटाने के बाद दोनों हाथों में सरसों का तेल जरूर लगाएं। आप चाहे तो तेल में थोड़ा चूना मिलाकर हाथों पर लगाएं।

यामी गौतम से लेकर दीया मिर्ज़ा तक पहली बार करवाचौथ व्रत रखेंगी यह अभिनेत्रियां

करवाचौथ: इन 3 स्थितियों में भूल से भी न रखे निर्जला और निराहार व्रत

करवाचौथ: अपनी पत्नी को देना है कोई खास गिफ्ट, तो जरूर पढ़ लें यह खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -