कार्तिक मास है पुण्यदायी मास
कार्तिक मास है पुण्यदायी मास
Share:

कार्तिक मास हिंदूओं के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इस मास में श्रद्धालु शुभ कार्य करते हैं दरअसल नदियों में स्नान करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है। स्कंद पुराण नारद पुराण आदि में इसका उल्लेख मिलता है। दरअसल माना जाता है कि इस मास में चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है। ऐसे में मानव पर चंद्रमा की कलाओं का भी असर होता है लेकिन यह मास स्वास्थ्य के लिए बेहद उत्तम होता है।

कार्तिक मास के दौरान माना जाता है कि इस मास में स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं और यह मोक्ष का मास होता है। इस मास में वैकुंठ चतुर्दशी की तिथि आती है। जिस दिन भगवान शिव और श्री विष्णु का मिलन होता है। दरअसल भगवान शिव हर के रूप में जाने जाते हैं और श्री विष्णु को हरि भी कहा जाता है।

ऐसे में भगवान शिव हरि को सृष्टि संचालन का उनका दायित्व वापस सौंपते हैं। इस मास में अमावस्या को लक्ष्मी जी को प्रसन्न किया जाता है। इस मास में नदियों में प्रभात काल से ही स्नान का क्रम प्रारंभ हो जाता है। यह बेहद पुण्यदायी होता है साथ ही दीपदान, तुलसी पूजन, भूमि शयन और ब्रह् आचरण का पाल व दालों का सेवन न कर श्रद्धालु पुण्यलाभ अर्जित करते हैं।

मंदिर की परिक्रमा का सही तरीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -