हुआ आशिकी 3 का ऐलान, नजर आएगा ये मशहूर अभिनेता

हुआ आशिकी 3 का ऐलान, नजर आएगा ये मशहूर अभिनेता
Share:

'भूल भुलैया 2' स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को आज तक आप सभी ने कई बेहतरीन फिल्मों में देखा होगा लेकिन अब वह जोरदार धमाके के लिए तैयार हैं। जी दरअसल अपनी नई फिल्म में कार्तिक एक हार्ड कोर रोमांटिक हीरो बनने जा रहे हैं। सुनकर आपको ख़ुशी हो रही होगी अगर आप कार्तिक के फैन होंगे। वैसे काम के बारे में बात करें तो लव स्टोरीज के लिए पॉपुलर 'आशिकी' फ्रैंचाइजी की तीसरी इन्सटॉलमेंट बनने जा रही है और इसके हीरो बनेंगे कार्तिक आर्यन। जी दरअसल कार्तिक आर्यन ने खुद सोशल मीडिया पर 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) की अनाउंसमेंट शेयर की है जो आप देख सकते है।

जी दरअसल हाल ही में कार्तिक ने ट्विटर पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की जिसमें 'आशिकी 3' टाइटल लिखा हुआ है। आप देख सकते हैं इसके बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह की आवाज में 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम' गाना बज रहा है। आपको याद हो तो ये गाना सबसे पहली 'आशिकी' (Aashiqui) फिल्म से है जो 1990 में रिलीज हुई थी। आपको याद हो तो आशिकी राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टारर ये लव स्टोरी बॉलीवुड की आइकॉनिक रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है और इसमें कुमार सानू का गाया 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम' गाना बहुत बड़ा चार्टबस्टर था। वैसे कार्तिक की 'आशिकी 3' वाली अनाउंसमेंट में गौर करने वाली एक बात ये भी है कि इसका '3' आग के एनीमेशन के साथ लिखा हुआ है।

इस वीडियो के साथ फिल्म अनाउंस करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम।।। आशिकी 3। ये बहुत दिल दहला देने वाली होगी!! बसु दा (अनुराग बसु) के साथ मेरी पहली फिल्म।' इस ऐलान के बाद कार्तिक के फैंस खुश हो गए हैं और वह जल्द से जल्द फिल्म देखना चाहते हैं।

गणेश विसर्जन में शामिल हुए रणबीर कपूर, माँ संग की आरती

जानिए क्यों बप्पा को लेना पड़ा था 'धूम्रवर्ण' अवतार?

चप्पल पहनकर राहुल वैद्य ने किया बाप्पा का विसर्जन, भड़के यूजर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -