कर्नाटकः पुजारी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
कर्नाटकः पुजारी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
Share:

बेंगलोरः कर्नाटक में एक महिला ने पुजारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप का आरोप लगाया है। महिला ने पुजारी पर एक विशेष अनुष्ठान करने के बहाने उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया। घटना बेंगलुरू की है। पुलिस ने रोपी पुजारी के खिलाफ धारा 354ए और 354 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया, 'एक महिला ने 10 सितंबर को बनासवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की।

उसने हमें बताया कि उसने कुछ निजी कारणों से एक पुजारी से संपर्क किया, जिसके लिए पुजारी ने उसे दो पूजा करने की सलाह दी। उसने उसे एक पूजा यहाँ और दूसरी पूजा कुक्के सुब्रमण्य मंदिर में करने की बात कही। बेंगलुरू पुलिस ने बताया, 'महिला ने आरोप लगाया कि जब पूजा करने के लिए पुजारी उसे कुक्के सुब्रमण्य मंदिर के पास ले गए, तो उसने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

पुलिस फिलहाल प्रामाणिकता जानने के लिए मामले की जांच कर रही है। ईस्ट बेंगलुरु सिटी के डीसीपी राहुल कुमार शाहपुरवाड ने इस मामले पर कहा कि 10 सितंबर को एक महिला ने बनासवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि एक पुजारी उसे कुके श्री सुब्रह्मण्य मंदिर में कुछ पूजा के लिए ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इस केस में 2 पुजारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलीस मामले की फिलहाल जांच कर रही है।

आधी रात को गई बिजली, तो आग बबूला हो गए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और फिर....

मेडिकल ऑफिसर,डेंटल सर्जन के पदों पर वैकेंसी, ये है लास्ट डेट

मिड डे मील में नमक रोटी प्रकरण की जांच करने स्कूल पहुंची PCI की टीम, बच्चों और रसोइया से की पूछताछ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -