कर्णाटक चुनाव: भाजपा ने किया NRC का वादा, सीएम सरमा बोले- पूरे देश की जरूरत
कर्णाटक चुनाव: भाजपा ने किया NRC का वादा, सीएम सरमा बोले- पूरे देश की जरूरत
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी भाजपा के बाद आज कांग्रेस ने भी मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। एक ओर जहां भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और BPL परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की बात कही है, तो कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार (2 मई) को जारी किए गए अपनी चुनावी मैनिफेस्टो में भी कई लोकलुभावन वादों किए। कांग्रेस ने सरकार बनने पर बजरंग दल को प्रतिबंधित करने का वादा किया है। वहीं, इस बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) लागू करने का वादा कर सराहनीय कार्य  किया है।

हमारे पास अपने नागरिकों का रजिस्टर तक नहीं:-

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कर्नाटक में चुनावी मैनिफेस्टो में भाजपा ने NCR को शामिल करने सराहनीय कार्य किया है मगर, NRC सिर्फ एक विशेष राज्य तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। सरमा ने अपने बयान में कहा है कि, 'राष्ट्रव्यापी NRC वक़्त की जरूरत है। आज तक, हमारे पास भारतीय नागरिकों का कोई राष्ट्रीय रजिस्टर नहीं है। आधार नागरिकता का संकेत नहीं है। हमें नहीं पता कि देश के संसाधन एक भारतीय नागरिक के पास जा रहे हैं या एक गैर-नागरिक के पास। मैं NCR का ऐलान करने वाले कर्नाटक भाजपा के फैसले का स्वागत करता हूं।

कर्नाटक में पिछले 38 सालों से कायम है ये रिकॉर्ड:-

बता दें कि आगामी 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। यदि ऐसा होता है तो भाजपा राज्य में बीते 38 वर्षों से जारी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पिछले 38 वर्षों से कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आई है। वहीं, दूसरी ओर, कांग्रेस की नजरें कर्नाटक के सियासी इतिहास को दोहराने पर है। कांग्रेस इस कोशिश में है कि वह हिमाचल प्रदेश में हुए हालिया चुनाव की तरह यहाँ भी जीत दर्ज करे।

कीचड़ में गिरीं मेनका गांधी, निकाय चुनाव का प्रचार करने पहुंची थीं सुल्तानपुर, वायरल हुआ Video

'सपा की सरकार बनने दो, यही पुलिस तुम्हे सल्यूट करेगी..', क्या अपराधियों का हौसला बढ़ा रहे आज़म खान ?

कर्नाटक चुनाव में इंदिरा-इंदिरा क्यों जप रही कांग्रेस ? दोहराना चाहती है 1978 वाली कहानी !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -