कपूर दिलाएगा कई परेशानियों से निजात
कपूर दिलाएगा कई परेशानियों से निजात
Share:

कपूर के बारे मे आखिर कौन नही जानता इसे आरती के साथ औषद्यि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी इसका एक और गुण खास है। जी हां कपूर आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद है। इससे आप अपने जोड़ो के दर्द को भी आसानी से छुमन्तर कर सकते हैं। तो चलिए देखते है किस प्रकार से कपूर का इस्तेमाल हमारे लिए फायदेमन्द हो सकता है-

अगर आपके चेहर पर मुंहासे कि समस्या है तो आप कपूर की मदद से मुंहासे जैसी समस्या से भी निजात पा सकते हैं इसके लिए आपको कपूर का तेल चेहरे पर लगाना होगा इससे आपके मुंहासे के साथ दाग से भी छुटकारा मिल जाएगा।

कभी पुरानी चोटो के निशान भी हमारे शरीर पर हमेशा के लिए बने रह जाते है लेकिन अब कपूर की मदद से इसे भी मिटाया जा सकता है। इसके लिए आपको पानी में थोड़ा सा कपूर मिलाकर इसे निशान वाली जगह पर लगा लें। इसे लगातार लगाते रहे दाग गायब हो जाएगा।

सामान्य तौर पर अधिकतर लोगो की एंड़िया फटने लगती है और फिर इससे दर्द भी होता है। लेकिन आप अपनी फटी एड़ियों के इलाज के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आपको पानी को गर्म करके उसमें थोड़ा.सा कपूर डाल लें और पैरों को कुछ देर भिगो कर सक्रब करें और किसी क्रीम से मसाज करने से पैर मुलायम हो जाते हैं। 

पानी में कपूर मिलाकर इसका पेस्ट बनाकर इसे लगाने से त्वचा पर लाल रैशिस ठीक हो जाते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -