कामिका एकादशी पर करें इन मन्त्रों का जाप, होगा महालाभ
कामिका एकादशी पर करें इन मन्त्रों का जाप, होगा महालाभ
Share:

 

हिन्दू धर्म में कामिका एकादशी व्रत को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु के उपेन्द्र रूप की विधिवत पूजा की जाती है। जी हाँ और इस व्रत को पवित्रा एकादशी व्रत के रूप में जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कामिका एकादशी के दिन व्रत का पालन करने से भक्तों के पूर्व-जन्म के पाप धुल जाते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। केवल यही नहीं बल्कि इस वर्ष यह एकादशी व्रत इसलिए भी खास है क्योंकि यह सावन के पवित्र महीने में पड़ रहा है। इसी वजह से इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। अब हम आपको बताते हैं उन मंत्रों के बारे में जिनका कामिका एकादशी के दिन जाप किया जाता है।

कामिका एकादशी तिथि और व्रत का लाभ (Kamika Ekadashi Vrat 2022 Date)- हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 जुलाई 2022 और कामिका एकादशी व्रत 24 जुलाई 2022 रविवार को रखा जाएगा। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी तीर्थ नदियों में स्नान के समान होता है। इसी के साथ इससे ब्रह्म हत्या के दोष और पूर्व-जन्म में किए पापों से मुक्ति मिलती है। जी दरअसल शास्त्रों में कुछ ऐसे मंत्र बताए गए हैं जिनसे भगवान नारायण प्रसन्न होते हैं और भक्तों को धन, ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अब हम आपको उन्ही मन्त्रों के बारे में बताने जा रहे हैं।

धन लाभ के लिए करें इस मंत्र का उच्चारण-
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।

मनोकामना पूर्ति के लिए -
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
ॐ विष्णवे नम:।।

* दन्ताभये चक्र दरो दधानं कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

श्री हरि के पंचरूप का करें जाप 

ॐ अं वासुदेवाय नम:

ॐ आं संकर्षणाय नम:

ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

ॐ नारायणाय नम:

'ॐ' का करते हैं जाप तो ज़रूर पढ़ें ये जानकारी

कर रहे हैं महामृत्युंजय मंत्र का जाप तो पहले पढ़ ले यह खबर वरना हो जाएगा पाप

सावन में राशि अनुसार करें भोले के मन्त्रों का जाप, मिलेगा आशीर्वाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -