मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के पुलिस महकामे में उस समय हड़कंप मच गया जब में जुवेनाइल होम से हुई एक लड़की ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि संप्रेक्षण जुनेवाइल अधिकारी उसके साथ छेड़छाड़ करते है। पीड़ित लड़की ने शिकायत में बताया कि जुनेवाइल होम में मौजूद अधिकारी उसके साथ अश्लील हरकत करने के साथ अश्लील वीडियो भी दिखातेै थे। इतना ही नही जब लड़की विरोध करती थी तो उसे डराया धमकाकर जोर-जबरदस्ती की जाती थी।
इस घिनोनी करतूत के बारे में किसी से शिकायत करने पर हमेशा के लिए सजा भुगतने की धमकी दी जाती थी। लड़की का आरोप है की जब उसने इस बारे में दो महिला कर्मचारी से शिकायत की तो उन्होंने भी कोई कार्यवाही नही की।
जुनेवाइल से बाहर आने के बाद पीड़ित लड़की ने संबंधित डीएसपी से शिकायत की। डीएसपी के निर्देश के बाद केस दर्ज़ किया गया। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियो ने कहा की जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।