Baby और Boyfriend जैसे गाने गा सकते हैं जस्टिन आज के शो में
Baby और Boyfriend जैसे गाने गा सकते हैं जस्टिन आज के शो में
Share:

अमेरिकन पॉप स्टार जस्टिन बीबर आज मुंबई पहुँच चुके हैं जिनकी तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। जस्टिन मुंबई में पर्पस वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट के लिए आये हैं जहाँ आज यानी 10 मई को मुंबई के DY Patil Stadium में अपना शो करेंगे। काफी सारी सिक्योरिटी के साथ जस्टिन को लाया गया है।

इस शो के बारे में बता दे कि जस्टिन करीब 90 मिनट्स अपने 25 डांसर्स के साथ परफॉर्म करेंगे। शो शाम के 8 बजे से शुरू होगा। इस शो में उनसे उनका गाना 'बेबी' और 'बॉयफ्रेंड' जैसे गाने की उम्मीद है उसी के बाद वो अपने गाने में से 'What Do You Mean', 'Get Used To It', 'Company' और 'No Pressure' जैसे गाने गा सकते हैं।

ग्रुप के साथ उनके फैंस उनसे सिंगल परफॉरमेंस की भी उम्मीद कर रहे हैं। स्टेडियम में काफी सारी सिक्योरिटी अरेंज की गयी है जिसमे 500 पुलिस और 25 पुलिस ऑफिसर्स जो उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के लिए हैं। इसी सिक्योरिटी में सलमान खान के पर्सनल बॉडी गॉर्ड भी देखे गए है जिससे यही लगता है कि ये सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी उनकी सिक्योरिटी में शामिल हैं। इस शो में म्यूजिक प्रोडूसर Alan Walker भी होंगे और इन्ही के साथ 'DJ Zaeden' और 'DJ Sartek.' इस शो में परफॉर्म करते दिखाई देंगे।

इंतजार हुआ खत्म, मुंबई आ चुके जस्टिन बीबर

भारत में बीबर का पहला शो आज रात, मुंबई पहुंचे पॉप स्टार जस्टिन बीबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -