पीएम मोदी के मुरीद हुए 'जो बाइडेन' के खास अफसर, बोले- वो ऐसे नेता जो..
पीएम मोदी के मुरीद हुए 'जो बाइडेन' के खास अफसर, बोले- वो ऐसे नेता जो..
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका की जो बाइडेन सरकार के वरिष्ठ अधिकारी जोनाथन फाइनर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है। रविवार (20 नवंबर) को वह अमेरिकी सरकार के कई अधिकारियों के साथ इंडिया हाउस पहुंचे और भारत एवं अमेरिका के रिश्तों की तारीफ की। जोनाथन फाइनर ने भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात में कहा कि पीएम मोदी ने विश्व स्तर पर अच्छी भूमिका अदा की है। उन्होंने आगे कहा कि G-20 समिट के दौरान सभी देशों की एक राय बनाने में पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन फाइनर ने कहा कि बाइडेन, पीएम मोदी को ऐसा नेता मानते हैं, जो वैश्विक मुद्दों पर काम कर सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया हाउस में हुए आयोजन के दौरान अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति ने भारत-अमेरिका के संबंधों और अपनी भारत से संबंधित जड़ों के बारे में चर्चा की। वहीं मैरीलैंड की LG अरुणा मिलर का कहना है कि महात्मा गांधी के अहिंसक सत्याग्रह ने अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग को प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के कारण ही अमेरिका में सबको मतदान का अधिकार मिला है और प्रवासी लोगों से नस्ल के आधार पर भेदभाव खत्म हो सका। इस आयोजन में बाइडेन के स्पेशल कोऑर्डिनेटर एमोस हॉचस्टेन शामिल थे। इसके साथ ही रिपब्लिकन सीनेटर और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी नीरज अंटानी ने भी इस आयोजन में शामिल हुए।  

इनके अलावा कई बड़े कारोबारी भी इंडिया हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन दिवाली, ईद, गुरुपर्व, बोधि दिवस सहित सभी त्योहारों को लेकर संयुक्त तौर पर आयोजित किया गया था। इस दौरान भारतीय भोजन परोसा गया और अधिकतर लोग भारत की ट्रैडिशनल ड्रेसेज में ही नज़र आए। इस दौरान बाइडेन के करीबी जोनाथन ने 23 वर्ष पुराने अपने भारत दौरे को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों के लिए 2022 का साल बेहद महत्वपूर्ण रहा है और आने वाले वर्षों में यह और मजबूत होगा। 

अब FIFA में में दीनी तकरीर करेगा भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक

अमेरिका के LGBTQ क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल

यूक्रेन के साथ युद्ध में पुतिन ने निकला वो 'खतरनाक' बम, जो इंसानों को बना देता है भाप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -