जोधपुर मेयर चुनाव: उत्तर में मेयर बनीं कांग्रेस की कुंती तो दक्षिण में जीतीं भाजपा की वनीता सेठ
जोधपुर मेयर चुनाव: उत्तर में मेयर बनीं कांग्रेस की कुंती तो दक्षिण में जीतीं भाजपा की वनीता सेठ
Share:

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में पहली बार हुए दो नगर निगम चुनावों में भाजपा-कांग्रेस को एक-एक सीट मिल चुकी है। जी दरअसल मेयर का चुनाव हो चुका है और अब नतीजे भी आ गए हैं। जोधपुर दक्षिण में वनीता सेठ दस मतों से जीतकर मेयर बन चुकीं हैं और जोधपुर उत्तर में कुंती परिहार ने भाजपा की संगीता सोलंकी को 42 मतों से हराकर मेयर का पद अपने नाम कर लिया है। जोधपुर उत्तर में कांग्रेस ने बड़ी जीत अपने नाम कर ली है, यहाँ कांग्रेस की कुंती परिहार को 61 मत मिले हैं और भाजपा को केवल 19 वोट पाकर ही संतोष का दमन थामना पड़ा।

वहीं भाजपा की संगीता सोलंकी 42 वोट से हार गई हैं। उत्तर व दक्षिण नगर निगम के लिए भाजपा के सभी पार्षदों ने मतदान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर में भाजपा के 19 पार्षदों ने मतदान किया है, और दक्षिण में भाजपा के 43 पार्षदों के साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी उनके साथ आये हैं। अब ऐसा होने पर दक्षिण में भाजपा के पक्ष में 46 मतदान होने का दावा किया जा रहा है और कांग्रेस पार्षदों के अब से कुछ देर में मतदान के लिए पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद भगवा रंग के कपड़े में नजर आए। इस दौरान पुरुष व महिला पार्षदों ने भगवा साफा पहना हुआ था, जबकि महिलाओं ने तो साड़ी भी भगवा ही पहना हुआ था। वहीं इन पार्षदों ने एक साथ पहुंचकर पहले प्रमाण पत्र लिया और बाद में मतदान किया। भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों ने आज यानी मंगलवार को ही प्रमाण पत्र ले लिया है। यह पार्षद जीत के बाद सीधे बाड़ेबंदी में जोधपुर से बाहर चले गए थे, अब इन्हें जीत का प्रमाण पत्र मिला है। जी दरअसल उन्हें शपथ भी दिलाई गई है। बताया जा रहा है सभी पार्षद एक साथ पहुंच रहे हैं और इसके साथ ही नगर निगम मेयर के लिए मतदान शुरू हो गया है।

अली गोनी का टुटा सब्र, बिग बॉस के घर में की तोड़ फोड़

इंदौर: चोरों ने दुकान से लूटे 4 लाख रुपये

बिहार चुनाव: सोशल डिस्टेंसिंग भूले समर्थक, बिना मास्क नजर आए DM

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -