जींद: युवक ने किया सुसाइड, नोट में लिखी पुलिस के प्रताड़ित करने की बात
जींद: युवक ने किया सुसाइड, नोट में लिखी पुलिस के प्रताड़ित करने की बात
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के जींद के नरवाना के मोहोला धड़ा कॉलोनी निवासी 68 साल के एक बुजुर्ग ने सुबह 5 बजे घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पास से एक आत्महत्या नोट बरामद हुआ है, इसमें उसने नरवाना शहर थाना के दो ASI तथा एक अन्य व्यक्ति पर प्रताड़ित करने के इल्जाम लगाए हैं। मृतक दूध बेचने का कार्य करता था। उसका किसी के साथ लेनदेन था। परिजनों ने शव को जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर रखकर जाम भी लगा दिया था। घटनस्थल पर पहुंचे डीएसपी रवि खुंडिया ने एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया। 

मृतक के परिजनों ने सुबह 68 साल के मदनलाल को घर में फांसी के फंदे पर लटके देखा। जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उतार कर उसकी कार्रवाई की। मदनलाल की जेब से एक आत्महत्या नोट बरामद हुआ। जिसमे तीन लोगों पर उसे प्रताड्ति करने के इल्जाम लगाए हैं। इन लोगों से उसका लेनदेन था। इन तीन लोगों में दो पुलिस के ASI भी हैं। जिसके उपरांत बहुत संख्या में लोग नागरिक अस्पताल नरवाना में पहुंच गए और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की।

जिसके उपरांत परिजन शव को लेकर अस्पताल के बाहर से गुजर रहे जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर पहुंच गए और सड़क के मध्य शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पाकर DSP रवि खुंडिया घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझाया लेकिन परिजन नहीं माने। परिजन तुरंत पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार करने तथा उनके विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल एक ASI को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल जाम जारी है। परिजनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं।

बकरा काटने वाले चाक़ू से गला काटा, पत्थर से सिर कुचला., दीपू भरद्वाज को उसके ही 3 नाबालिग दोस्तों ने बेरहमी से मार डाला

घर में घुसकर महिला को पूर्व किरायदार ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

सरेआम राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -