उत्तर क्षेत्र की पहाडि़यों पर किया जिहादियों ने कब्जा
उत्तर क्षेत्र की पहाडि़यों पर किया जिहादियों ने कब्जा
Share:

बेरूत : बेरूत में उत्तर क्षेत्र की पहाड़ियों पर जिहादी संगठनों का कब्जा हो गया है। इन आतंकियों को अलकायदा के सीरियाई संगठन या सहयोगी माना जा रहा है। इस क्षेत्र पर कब्जा करने के साथ इन्होंने अपनी महत्वपूर्ण पोजिशन बना ली है। पहाडि़यों पर पहुंचने से सेना के साथ इनका मारक रेशो अधिक घातक हो सकता है अर्थात् गोलीबारी होने की स्थिति में इन्हें ऊंचाई का लाभ मिल सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला द्वारा कहा गया है कि आतंकियों द्वारा सरकार के समर्थकों के साथ युद्ध करने और अलेप्पो शहर के दक्षिण में अल - ईस की 3 पहाड़ी चोटियों पर कब्जा जमा लिया। वेधशाला के प्रमुख रामी अब्देल रहमान द्वारा इस मामले में कहा गया कि अल - नुसरा फ्रंट, जुंद अल - अक्सा और दूसरे समूहों ने केंद्रीय अल - ईस पहाड़ी की चोटी और इसके समीप के क्षेत्रों पर अपना अधिकार जमा लिया। इसके बाद इन जिहादियों ने करीब 5 कार बम धमाके किए।

हालांकि यह जानकारी नहीं मिली कि 5 कार बम धमाके होने से कितने लोगों की जान गई। उल्लेखनीय है कि यह पहाड़ी क्षेत्र बड़ा ही महत्वपूर्ण है। अलेप्पो के बाहरी क्षेत्रों में शासन की उपस्थिति को यह बल प्रदान करता है। यह दमिश्क की ओर जाने वाले प्रमुख राजमार्ग को मजबूती प्रदान करता है। यहां पर कई विद्रोही अल नुसरा से जुड़े हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -