झारखंड चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा के आसार...
झारखंड चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा के आसार...
Share:

रांची: झारखंड में 81 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीते शुक्रवार यानी 20 दिसंबर 2019 को मतदान का आखिरी चरण समाप्त हो चुका है. जंहा एक्जिट पोल के सर्वे के अनुसार यहां त्रिशंकु विधानसभा के प्रबल आसार हैं. सर्वे के मुताबिक राज्य में भाजपानीत गठबंधन सरकार को झटका लग सकता है. झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की संयुक्त सरकार बन सकती है.

इंडिया न्यूज़ के अनुसार हम आपको बता दें कि पोल के अनुसार भाजपा को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन को 38 से 50 सीटें तक मिल सकती हैं. एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, जेवीएम को 2-4, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को 3-5 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं. गौरतलब है कि 23 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे देखने को मिल सकते है.

भाजपा को झटका लगने का अनुमान: वहीं यह भी कहा जा रहा यही कि भाजपा को झटका लगने का अनुमान है. इसमें त्रिशंकु विधानसभा की ओर इशारा किया गया है. सर्वे के मुताबिक भाजपा को 28 से 36 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन भी बहुमत से दूर नजर आ रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 31-39 सीटें मिलने का अनुमान है.

केरल के CM ने कर्नाटक CM को किया आग्रह, मीडिया से जुड़ा है मामला

राजस्थान कांग्रेस करेगी CAA और NRC का विरोध, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बदली जगह

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा-'झूठ के झाड़' से 'सच के पहाड़' को नहीं छुपाया जा सकता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -