कथित छेड़खानी के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा,103 लोग गिरफ्तार
कथित छेड़खानी के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा,103 लोग गिरफ्तार
Share:

जमशेदपुर : जमशेदपुर में कथित छेड़खानी के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के बंद के बाद भी जबरदस्त उत्पाद व हिंसा हुई. खबर के अनुसार बीते दो दिन से हिंसा की चपेट में आए जमशेदपुर में मंगलवार रात से कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्कूल-कॉलेजों को भी बुधवार को बंद रखने को कहा गया है। पुलिस ने हिंसा के मामले में 103 लोगों को गिरफ्तार किया है। 150 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने न केवल सड़क पर जाम लगा दिया, बल्कि कई गाड़ियों को तोड़ डाला और आगजनी की। इसके बाद, पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ को कंट्रोल करने में छह पुलिस अफसरों समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एहतियाद के तौर पर पूरे जमशेदपुर शहर में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए बुधवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का एलान किया है। अधिकारियों ने कहा है कि जिन निजी स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, अगर उनमें मंगलवार को कोई स्टूडेंट नहीं पहुंचा हो, तो उसे स्कूल प्रबंधन सजा न दे। दूसरे दिन परीक्षा ली जाए। वहीं, जमशेदपुर में मैट्रिक और इंटर की संपूरक परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। शेष सभी जगहों पर परीक्षाएं समय से चलती रहेंगी। सीएम रघुवर दास ने जांच के आदेश दिए हैं।

इस दौरान वहां प्रशासन ने 15 कंपनीयों के अतिरिक्त बल को भी भेजा है। इसके अलावा, रांची से आइटीबीपी की दो कंपनियां, चार कंपनी सीआरपीएफ और आरएएफ की दो कंपनियां भी भेजी गई हैं। जमशेदपुर में घटना के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक लड़की के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देर रात एक पक्ष के लड़के की पिटाई कर दी गई। इसके बाद हिंसा भड़क गई। इस दौरान पुलिस को स्थिति  संभालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के समझाने के बावजूद पत्थरबाजी होती रही। कुछ लोगों ने गाड़ियों में आग लगा दी। बेकाबू लोगों को कंट्रोल करने के लिए डीएसपी ने फोन पर मजिस्ट्रेट से हवाई फायरिंग की इजाजत मांगी, लेकिन मंजूरी नहीं मिली। इस दौरान दोनों गुटों की तरफ से रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही। पुलिस का कहना था की अगर प्रशासन हमे इजाजत दे देता तो स्थिति इतनी विकट नही होती।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -