'झारखंड कमाल कर रहा है, नोटों की गड्डियां निकल रही हैं', विपक्ष पर बरसे PM मोदी
'झारखंड कमाल कर रहा है, नोटों की गड्डियां निकल रही हैं', विपक्ष पर बरसे PM मोदी
Share:

धनबाद: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झारखंड दौरे पर रहे। धनबाद के बरवाअड्डा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने JMM-कांग्रेस पर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि JMM का मतलब- जमकर खाओ। पहले झारखंड में कोयले के ढेर मिलते थे, अब नोट के मिलते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां हो रहे नारों की गूंज जेल तक जानी चाहिए। बता दें कि जमीन घोटाले के आरोप में हेमंत सोरेन जेल में हैं। सभा स्थल तक पहुंचने के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी के रोड में लोगों का जनसैलाब उमड़ आया है। बड़े आंकड़े में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन प्रधानमंत्री को सुनने के लिए धनबाद पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी का इस झारखंड की सभी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि जनसभा में जो लोग आए हैं उनका अभिनंदन है। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि 2047 में भारत को विकसित बनाएंगे। इसी संकल्प को सच करने के लिए अबकी बार 400 बार का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के संकल्प के कारण सिंदरी के कारखाने का उद्घाटन हुआ जो रुग्ण हो चुका था।
 
अपने लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झारखंड के साथियों को मेरा जोहार। आप सभी इतनी विशाल संख्या में हमें आशीर्वाद देने आए हैं। आपका यही जोश, यही उत्साह, जिसकी वजह से देश में एक ही गूंज है। वो गूंज है- अबकी बार 400 पार। ये नारा इसलिए लग रहा है क्योंकि देश मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहा है। मैं आप लोगों से माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि केवल 5 प्रतिशत लोग पंडाल में हैं बाकी धूप में तप रहे हैं। मैं आपकी तपस्या को ब्याज समेत लौटाऊंगा। इस दौरान उन्होंने कहा- झारखंड में नोटो की गड्डियां निकल रही हैं। मैंने कभी इतने नोट नहीं देखे। टीवी पर देखा की कैसे झारखंड कमाल कर रहा है। कोयले के ढेर तो देखे हैं लेकिन नोटों के नहीं। ये आपका पैसा है। कोई आपका रुपया लूट ले आपको यह मंजूर है। ऐसे भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए। जो जनता का लूटा है वो लौटाना पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है। जब मोदी ऐसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लेता है तब ये लोग कई प्रकार के बहाने बनाते हैं। ये लोग जांच से भाग रहे हैं। 

आपके बच्चों का भविष्य मोदी की गारंटी है। JMM को चलाने वाले एक ही परिवार के लोग हैं, ये आपके नहीं अपने बच्चों का भला करेंगे। हम जो करते उसे इंडी अलायंस के लोग रोक देते हैं। मैं जब सीमा पर जाता हूं तो मुझे वहां मेरे झारखंड के भाई-बहन मिल जाते हैं। हमने एक देश-एक राशन कार्ड योजना बनाई। आज जब मैं खुली जीप में आ रहा था तो देखा कि इतने बड़े आंकड़े में माताएं-बहने मोदी को आशीर्वाद देने पहुंची हैं, यह कितनी बड़ी बात है। मोदी ने इंडी गठबंधन का कमीशन बंद कर दिया है। ऐसे लोग पानी पी-पीकर मोदी को गाली दे रहे हैं। मगर आपके आशीर्वाद के कारण उनकी एक भी गाली मुझ तक नहीं पहुंच पाती है। मेरा इस देश के गरीब, किसान पर विश्वास है। मेरा विश्वास है कि लोग जितना अधिक कीचड़ उछालेंगे, उतने ही ज्यादा कमल खिलेंगे। ये भाजपाई हैं जिसने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाया। आदिवासियों की सुध लेने वाली कोई पार्टी है तो वह भाजपा है। मैं खुद को दिन-रात इसलिए खपा रहा हूं जिससे मेरे देश के गरीब, गरीबी से जल्दी से जल्दी बाहर निकले। बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ गरीब, गरीबी से बाहर आए हैं। जब वे लोग बाहर आ सकते हैं तो मोदी पर भरोसा कीजिए आपकी गरीबी भी जाएगी। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मैं दिन-रात इसलिए खपा रहा हूं जिससे देश के गरीबों की मुश्किलों को कम कर सकूं। उनको गरीबी से जल्द से जल्द बाहर निकाल सकूं। मोदी का संकल्प है, 'विकसित भारत' के लिए 'विकसित झारखंड'। 

'गलत संगत में मत रहिए बर्बाद कर देगा', RJD ने अनोखे अंदाज में दी CM नीतीश को जन्मदिन की बधाई

सिद्धू मूसेवाला की तरह पंजाब के पूर्व CM चन्नी को मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की मांगी फिरौती

'जब तक हिमंत बिस्वा सरमा जिंदा है, बाल विवाह नहीं होने देगा': असम CM

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -