गिरिडीह निकाय चुनावों में सीएम की रणनीति
गिरिडीह निकाय चुनावों में सीएम की रणनीति
Share:

गिरिडीह: झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को  नगर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे, यह सम्मलेन गिरिडीह के श्याम मंदिर सभागार में रखा गया था. यहां मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य के बाद अब भाजपा शहर में भी सरकार बनाएगी. जिसके लिए मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में जीत का आवाहन किया, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव जीतने के गूढ़ मंत्र भी साझा किए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य द्वारा बनाई गई तमाम योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर क्रियान्वित करने के लिए हमें नगर निकाय चुनावों में भी जीत दर्ज करनी होगी, तभी हम कागज़ पर बनने वाली योजनाओं को जमीनी स्तर तक ला पाएंगे. गौरतलब है कि गिरिडीह में हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने का निर्णय हुआ था, जिसके बाद गिरिडीह में पहली बार दलीय आधार पर निकाय का चुनाव होने जा रहा है.

रघुवर दास ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, कि वे घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि क्यों भाजपा का मेयर एवं डिप्टी मेयर होना जरूरी है, निकाय चुनाव में बड़ी चुनावी सभा की जगह छोटी-छोटी बैठकें एवं पदयात्रा करें. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभानी होगी. उन्होंने महिला मोर्चा से भी निकाय चुनावों में अपनी भूमिका निभाने की अपील की. 

इंदौर: चार मंजिला होटल ढहा, कई लोग मलबे में दबे

लगता नहीं राजा भैया हमारे साथ हैं- अखिलेश

अयोध्या विवाद पर बोले मोदी के मंत्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -