रात को अचानक भतीजी के कमरे में घुसा फूफा, किया बलात्कार, जब शोर मचा तो भर दी मांग
रात को अचानक भतीजी के कमरे में घुसा फूफा, किया बलात्कार, जब शोर मचा तो भर दी मांग
Share:

बोकारा: झारखंड के बोकारो में एक सगे फूफा की घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोपी ने पहले भतीजी के बीमार होने पर रात में उसके कमरे में घुसकर बलात्कार किया। इसके बाद वह अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती इस बात से बेहद परेशान रहने लगी। दो दिन पहले फूफा लड़की को अपने घर उठा ले गया और फिर दुष्कर्म किया। जब मामले में शोर-शराबा मचा तो उसने जबरदस्ती भतीजी के मांग में सिंदूर भी भर दिया।

मामला बोकारो के बालाडीह थाना इलाके से सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवती ने अपने सगे फूफा पर किडनैप कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जमशेदपुर निवासी फूफा को अरेस्ट कर लिया है। शिकायत के अनुसार, लगभग 3 वर्ष पूर्व लड़की की तबियत बहुत खराब हो गई थी। वो उपचार कराने जमशेदपुर गई और आपनी बुआ-फूफा के यहां रुकी थी। फूफा की नीयत युवती पर काफी समय से खराब थी। उसने रात में मौका पाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। 

यही नहीं, आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। अब वो युवती को आए दिन ब्लैकमेल करने लगा। युवती किसी को कुछ बताने से डरने लगी। साथ ही, युवती अंदर-अंदर घुटने लगी। दो दिन पहले फूफा, युवती को उसके घर से जबरन उठाकर ले गया। इधर लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया। आरोपी ने फिर लड़की का बलात्कार किया। जब उसे लगा कि अब फंस जाएगा तो जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरा निकाह करने जा रहा था मौलवी, पहली पत्नी ने चाक़ू से काट डाला प्राइवेट पार्ट, मौत

लोन देने वाले मैनेजर से महिला को हुआ प्यार, सुपारी देकर करवा दी पति की हत्या

जो बिडेन ने नई अपराध रोकथाम रणनीति को किया शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -