‘मूर्ख ब्राह्मणों से पूजा नहीं कराएं’, बिगड़े जीतन राम मांझी के बोल
‘मूर्ख ब्राह्मणों से पूजा नहीं कराएं’, बिगड़े जीतन राम मांझी के बोल
Share:

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है कि वह चर्चाओं में आ गए हैं। जी दरअसल हाल ही में धनबाद पहुंचे जीतन राम मांझी ने ब्राह्मणों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, 'मूर्ख ब्राह्मणों (Brahaman) से पूजा पाठ और धार्मिक कर्मकांड न करवाएं। ब्राह्मण यदि विद्वान हो सात्विक हो और मांस मछली मदिरा का सेवन नहीं करता हो वैसे ब्राह्मणों से पूजा पाठ कराने में कोई दिक्कत नहीं है। मैं किसी की आस्था पर कुठाराघात नहीं करता, लेकिन धर्म के नाम पर पिछड़ी जाति के लोगों को हमेशा बरगलाया गया। बातें संवैधानिक विकास की होनी चाहिए थीं, लेकिन आज हम भी बस राजा रामचंद्र (Ramchandra) की आरती गा रहे हैं। लोगों को आगे बढ़ने के लिए बच्चों को समझदार बनाना पड़ेगा।'

इसी के साथ उन्होंने पुजारियों पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'अपने समाज के लोगों को उन्होंने ऐसे लोगों से सचेत रहने को कहा है, जो पूजा कराने के नाम पर ठगते हैं। कई पुजारी ऐसे हैं, जिन्हें श्लोक तक नहीं मालूम। वह गरीबों के भोलेपन का फायदा उठाते हैं। विवाह हो या श्राद्ध; यह किताब के नाम पर अखबार ले जाते हैं और फिर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं।' आगे उन्होंने कहा कि, 'जो पूजा कराता है, सबसे पहले उसे प्रसाद ग्रहण करना चाहिए, लेकिन पिछड़ी जाति के लोगों के घरों में जाकर पुजारी प्रसाद न ग्रहण कर नगद पैसे ऐंठते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इन्हीं सब बातों पर चोट करता हूं, हालांकि इसके बावजूद मैं उनका विरोधी नहीं हूं। मैं बस ऐसे लोगों को चेता रहा हूं।'

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 'लोग हमारी विचारधारा से जुड़ रहे हैं। भले ही हम सत्ता में नहीं आ पाए लेकिन हम लोगों के बीच अपनी सेवा करते रहेंगे। दलित और शोषित और पीड़ितों को सहारा देते रहेंगे। उन्हें शोषण से मुक्त कराने का हर प्रयास करते रहेंगे। जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सपना था उसे साकार करने का भरसक प्रयास करेंगे।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'पार्टी को गांव से लेकर जिले तक मजबूत करने का प्रयास हो रहा है। बिहार के अलावा झारखंड के कई जिलों, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब में भी उनकी पार्टी अच्छी स्थिति में है। भले फिलहाल वह सरकार बनाने की स्थिति में ना हों, लेकिन संगठन को मजबूत करते रहेंगे। हमरी पार्टी अभी छोटी है, संसाधन विहीन है। हर जगह अभी उनकी उपस्थिति नहीं है, लेकिन जहां भी हैं, पूरी मजबूती से हैं।'

बहन से छेड़खानी करने पर किया विरोध तो 3 वर्षीय बच्चे को मारी गोली, हो गई मौत

'जो कभी तिरंगा नहीं पकड़े, उन्हें अमृत महोत्सव मनाते देखना अच्छा लगा', RJD का अमित शाह पर तंज

'बाल्टी में कटा सिर-दूसरे कमरे में पड़ा था धड़', बिहार में घटी ये दर्दनाक घटना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -