बॉयफ्रेंड शिखर संग शादी की ख़बरों पर आई जाह्नवी कपूर की प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मुझे मंजूर नहीं...'

बॉयफ्रेंड शिखर संग शादी की ख़बरों पर आई जाह्नवी कपूर की प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मुझे मंजूर नहीं...'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा जाह्नवी कपूर फिल्म 'मिस्टर और मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इंटरव्यूज में जाह्नवी कपूर से उनकी लव लाइफ पर भी सवाल होते हैं। पिछले कई दिनों से जाह्नवी कपूर की शादी की चर्चा हो रही है। कहा गया बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग वो आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में शादी करेंगी।

अपने एक इंटरव्यू के चलते जाह्नवी से उनकी शादी की अटकलों पर सवाल किया गया। जाह्नवी से कहा गया वो स्वयं से जुड़ी किसी रूमर के बारे में बताएं। जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी को लकर आई खबरों पर बात की। जाह्नवी कपूर ने कहा- हाल ही में स्वयं के बारे में बहुत बेवकूफाना बात मैंने सुनी। कहा गया मैंने कोई रिलेशन कंफर्म किया है। मेरी शादी होने वाली है।

लोगों ने 2-3 आर्टिकल्स को साथ में जोड़ दिया। कहा मैं शादी करने वाली हूं।वो मेरी शादी बस 1 सप्ताह में करा देना चाहते हैं। इसके लिए मैं राजी नहीं हूं (हंसते हुए) मैं फिलहाल काम करना चाहती हूं। जाह्नवी कपूर ने पहले शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशन को छुपाकर रखा था। मगर अब उन्होंने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है। वही बात यदि वर्कफ्रंट की करें तो जाह्नवी की फिल्म 'मिस्टर और मिसेज माही' 31 मई को रिलीज हो रही है। इसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव हैं।

धर्मेंद्र के कारण 'कॉफी विद करण' पर सलवार-कुर्ता पहनकर पहुंचीं थीं ईशा देओल, खुद किया खुलासा

इंटरनेट पर वायरल की गैंगस्टर के साथ नाम जोड़कर झूठी तस्वीर, भड़की कंगना रनौत

इंटिमेट सीन से पहले रोने लगीं ये अदाकारा, देखकर एक्टर ने लगाई डांट और फ‍िर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -