राजद अध्यक्ष लालू यादव का जदयू नेताओं ने किया विरोध
राजद अध्यक्ष लालू यादव का जदयू नेताओं ने किया विरोध
Share:

पटना। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर टिप्पणी की। लालू यादव को लेकर विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि, उनके पुत्र तो शराब का जमकर सेवन करते हैं। मगर इसके बाद भी, जदयू के नेताओं पर आरोप लगाते हैं। वे अपना और अपने पुत्र व जदयू प्रवक्ताओं के रक्त की जांच करवा लें, इससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की फोटो भी जारी की। जिसमें वे एक युवती के साथ नज़र आ रहे थे, फोटो में शराब की बोतल भी साफतौर पर नज़र आ रही थी।

उनका कहना था कि, आप को बिहार का आइडियल यूथ आइकाॅन कहा जाता है। आखिर वे बताऐंगे कि, कम उम्र में किस तरह से अरबों की संपत्ति अर्जित की जाती है। निखिल मंडल ने तेजस्वी पर ट्वीट किया। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि, तेजस्वी यादव ट्वीट कर राजनीति कर रहे हैं। क्रिकेट में उन्हें अपनी क्षमता सिद्ध करने का अवसर मिला, मगर वे उसमें असफल रहे।

जदयू के नेताओं ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिजवार पर तरह तरह के आरोप लगाए। इन आरोपों में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि, तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली जाते हैं तो, बिहार निवास के स्थान पर वे दूसरी जगह कहां रहते हैं, अब वे बिहार निवास में नहीं रहते हैं। मगर जब वे उपमुख्यमंत्री थे तब वे बिहार निवास में रहा करते थे। आखिर अब वे वहां क्यों नहीं रहते।

चुनाव चिह्न को लेकर आज चुनाव आयोग से मिलेगा नीतीश गुट

शरद गुट को रोकने के लिए जेडीयू लड़ेगी गुजरात में चुनाव

जेडीयू नेता के बेटे की अय्याशी का हुआ खुलास

डीएमके बनी सबसे धनी पार्टी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -