JDU की पूर्व विधायक भी शामिल है बिहार टॉपर घोटाले में
JDU की पूर्व विधायक भी शामिल है बिहार टॉपर घोटाले में
Share:

पटना : एक चैनल ने बिहार के 12वीं के दो टॉपर्स से दो सवाल क्या पूछ दिए, एक पूरा का पूरा सिस्टैमिक रुप से खड़े साम्राज्य का ही भंडाफोड़ हो गया। धीरे-धीरे इस काले नकाब के पीछे छुपे चेहरे भी बाहर आने लगे है और राज्य में महागठबंधन सरकार की पोल भी खुलने लगी है। जांच के दौरान एसआईटी ने बिशुन राय कॉलेज के डायरेक्टर बच्चा राय को पहले ही हिरासत में ले लिया है। अब एक नया नाम जो सामने आया है, वो है जदयू की पूर्व विधायक उषा सिन्हा का। जो इस पूरे रैकेट के पीछे थी।

एसआईटी जांच के प्रमुख मनु महाराज ने बताया कि इस घोटाले में बिहार बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह की पत्नी उषा सिन्हा भी शामिल थी। उन्हें इस बार के चुनाव में जदयू से टिकट नहीं दिया गया था। रविवार को एसआईटी द्वारा मारे गए छापे में दो दलाल संदीप झा और अजीत को पकड़ा गया। इन दोनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि यह काला साम्राज्य के वल बिशु राय कॉलेज तक ही सीमित नहीं है बल्कि बिहार के कई कॉलेजों से इसके तार जुड़े हुए है।

इन कॉलेजों में पहले परीक्षार्थी को फेल किया जाता था औऱ फिर पैसे लेकर पास किया जाता था। उषा सिन्हा संस्कृत बोर्ड में मेंबर थी। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश तेज कर दी है। बच्चा राय लालकेश्वर सिंह और उषा सिन्हा का खास था। वो उनके घर भी आना-जाना करता था।

लालकेश्वर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और फिलहाल दोनों पति-पत्नी फरार है। इस मामले को लेकर सियसी दंगल भी शुरु हो चुका है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर एक साथ बच्चा राय की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें बच्चा राय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ दिखाई दे रहा है।

इस पोस्ट में बच्चा राय एक चुनावी सभा में लालू के मंच पर दिखने की तस्वीर का जबाब माना जा रहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम मान्यता प्राप्त 228 कॉलेजों की स्क्रूटनी करवा रहे है। जिला प्रशासन को इसके आदेश दिए जा चुके है।

इसके लिए 5 मानक तय किए गए है। इनमें मान्यता, अनुदान, आधारभूत संरचना, शिक्षकों की योग्यता और मैनेजमेंट से जुड़े मसले शामिल होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -