महात्मा गांधी और तिलक को राष्ट्र विरोधी बताया, तो नेहरु का जिक्र किताब से गायब
महात्मा गांधी और तिलक को राष्ट्र विरोधी बताया, तो नेहरु का जिक्र किताब से गायब
Share:

मुंबई : राजस्थान के बाद अब मुंबई यूनिवर्सिटी के किताबों के पाठ्यक्रम को लेकर विवाद शुरु होता दिख रहा है। मुंबई यूनिवर्सिटी के एमए में पढ़ाई जाने वाली पॉलिटिक्ल साइंस की किताब में से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु का नाम हटाए जाने से एक और विवाद खड़ा हो गया है।

इससे पहले राजस्थान की टेक्स्ट बुक से नेहरु का नाम हटाया गया था। इतना ही नहीं इस किताब में महात्मा गांधी और बाल गंगाधर तिलक को भी राष्ट्र विरोधी बताया गया है। मुंबई यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस एंड लर्निंग में राजनीतिक विज्ञान कोर्स की किताब मॉडर्न इंडियन पॉलिटिकल थॉट में वैसे तो कई महत्वपूर्ण भारतीय नेताओं का जिक्र है।

लेकिन प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के ऊपर कहीं भी कुछ नहीं लिखा है। इस किताब में तो राष्ट्रपिता गांधी और बाल गंगाधर तिलक को भी नहीं बख्शा गया उन्हें एंटी सेक्युलर बताया गया है। इस किताब में मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में लिखा गया है कि वो गांधी के राष्ट्रवादी आंदोलनों और हिंदू प्रतीक चिन्हों से इतना चिढ़ गए थे कि उन्होने देश ही छोड़ दिया और पाकिस्तान जाकर बस गए।

किताब में लिखा गया है कि गणेशात्सव शु्रू करके और भगवत गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों को बढ़ावा देने की उनकी कार्रवाई और उनका रवैया साफ तौर पर साम्प्रदायिक था। वामपंथी दलों के बारे में लिखा गया है कि वामपंथी को छोड़कर सभी राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए सांप्रदायिकता को बढ़ावा देते थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -