चीन के जहाज दिखने पर जापान ने जताया विरोध
चीन के जहाज दिखने पर जापान ने जताया विरोध
Share:

टोक्यो : पूर्वी चीन सागर द्वीपसमूह के पास समुद्र क्षेत्र में देर रात को पहली बार एक चीनी नौसेना का जहाज निकला। इस जहाज के इस क्षेत्र से गुजरने के कारण जापान ने विरोध जताया। अपना विरोध दर्ज करने के लिए चीन के राजदूत को प्रस्तुत किया गया। इस मामले में जापान सरकार ने जानकारी दी। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार रूसी नौसेना के जहाजों को भी उस क्षेत्र में ही देखा गया। जापान के विदेश मंत्रालय द्वारा अपने एक बयान में कहा गया कि रात्रि करीब 12.50 बजे चीनी नौसेना के जहाज ने सेनकाकू द्वीप समूह के पास उनके देश के समुद्र क्षेत्र में प्रवेश किया।

दरअसल यह वह निर्जन द्वीप है जिस पर जापान का अधिकार है। मगर चीन भी इसके क्षेत्र पर अपना अधिकार जताता है। इस तरह के द्वीप समूह को दियायोयू द्वीप समूह कहा जाता है। द्वीपसमूहों को राष्ट्रीयकृत करने के बाद वर्ष 2012 में जापान और चीन के रिश्तों में तल्खी देखने को मिली। एशिया की इन अर्थव्यवस्थाओं द्वारा अपने खराब रिश्तों को सुधारने के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

ये संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं। इस मामले में कहा गया है कि जापान के उप विदेश मंत्री अकिताका सैकी ने देर रात्रि लगभग 2 बजे चीनी राजदूत चेंग योगहुआ को बुलाया। इस मामले में सैकी ने कई तरह के सवाल किए। उनका कहना था कि जापान के राजकीय और रक्ष अधिकारी बुलाने पर उपलब्ध नहीं हो पाए। हालांकि चीनी तटरक्षकों द्वारा यहां पर नियमित यात्रा की जाती है लेकिन पहली बार यहां पर चीन की नौसेा के जहाजों को देखा गया इसके बाद जापान ने अपना विरोध जताया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -