दिल्ली विधानसभा में पास हुआ जनलोकपाल, बिल में शामिल की गई अन्ना की मांगे
दिल्ली विधानसभा में पास हुआ जनलोकपाल, बिल में शामिल की गई अन्ना की मांगे
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली की विधानसभा में शुक्रवार को जनलोकपाल बिल पास कर दिया गया है। केजरीवाल सरकार इस विधेयक को लेकर आई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अन्ना हजारे की मांगों को शामिल किया और 2 संशोधन भी प्रस्तुत करने के साथ बिल को पास कर दिया। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सदन में 4 घंटे तक बहस चलती रही जिसके बाद सदन ने मतविभाजन के जरिए इस विधेयक को पास कर दिया।

जानकारी दे की इस बिल के पक्ष में 64 और विपक्ष में 2 मत पड़े। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बिल को भ्रष्टाचार को खत्म करने में सहायक बताया है। हालांकि, अब इस विधेयक को उपराज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद संसद की भी मंजूरी लेना बाकी है। इस सबके चलते मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राजग सरकार को इसे कानून बनने देने में किसी तरह की अड़चन पैदा करने के खिलाफ आगाह किया है। साथ ही साथ इस मामले को सीएम केजरीवाल ने इसे जनलोकपाल आंदोलन के लिए \'ऐतिहासिक क्षण बताया है और वर्ष 2011 के \'इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन का जिक्र करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता अन्ना हजारे को याद किया।

साल 2014 में पेश विधेयक को हल्का किये जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए केजरीवाल ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या बीजेपी या कांग्रेस शासित राज्य इस तरह का कोई विधेयक पास कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा की कुछ लोग इसे कमजोर बता रहे है इसलिए बीजेपी या कांग्रेस शासित राज्य कमजोर कानून ही पारित करने की कोशिश करें। अगर केन्द्र इस विधेयक को पास करने में मंजूरी नहीं देता है तो हमें अपनी अंगुलियां टेढ़ी करते हुए भाजपा का भी कांग्रेस जैसा हश्र करना होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -